नवरात्रि के चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ, फटाफट चेक करें ताजा भाव 

6 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट हो चुकी हैं। कहीं गिरावट तो कहीं उछाल आया है। आइए जानें आपके शहर का क्या हाल है?
Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today:  हर दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां डॉलर-रुपये एक्सचेंज रेट, क्रूड ऑयल की कीमत, ईंधन के मांग और आपूर्ति समेत अन्य कई कारकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती है। टैक्स के कारण फ्यूल के रेट में भिन्नता देखने को मिलती है। 6 अक्टूबर रविवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। पंजाब, बिहार और पुडुचेरी में आज मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में गिरावट आई है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बदलाव देखा गया है। अगर मालवा, देवास, इंदौर, रायसेन और राजगढ़ में गिरावट आई है। शिवपुरी, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर में ईंधन के कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है।

 क्रूड ऑयल का हाल (Crude Oil Prices)

रविवार होने के कारण क्रूड ऑयल  के नए रेट अपडेट नहीं हुए हैं।बीते दिन ब्रेंट क्रूड 78.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 74.38 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई थी।

महानगरों में ईंधन का भाव (Fuel Prices Today)

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपए और डीजल की 87.66 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.43 रुपए और डीजल का 89.95 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपए और डीजल की 91.75 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपए और डीजल की 92.32 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी में इतनी है कीमत (Petrol Diesel Rate in MP)

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews