अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, कहीं बढ़े तो कहीं घट गए दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें 18 सितंबर का ताजा भाव 

बुधवार को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी है। एमपी के कई जिलों में बदलाव देखा गया है। 
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: रोजाना की तरह तेल कंपनियों ने 18 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में इजाफा हुआ है। वहीं आज उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, महाराष्ट्र और झारखंड में कमी आई है।

दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपए और डीजल की 87.66 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.93 रुपए और डीजल का 91.75 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.43 रुपए और डीजल की 91.75 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 103.73 रुपए और डीजल का 92.32 रुपए प्रति लीटर है।

क्रूड ऑयल का भाव (Crude Oil Price)

ग्लोबल मार्केट में लंबे समय से कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर के नीचे है। इसके बाद भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार मार्च 2024 में केंद्र सरकार ने ईंधन के कीमतों में दो-दो रुपए की कटौती की थी। कई राज्य ऐसे भी हैं पेट्रोल का भाव 105 रुपयेके पार है। 18 सितंबर को ब्रांड क्रूड 73.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत  70.86 डॉलर प्रति बैरल है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Fuel Prices in MP)

बुधवार को भिंड, दमोह, धार, गुना, होशंगाबाद, कटनी, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, सतना, सिवनी, शिवपुरी, सीधी, उमरिया और विदिशा में पेट्रोल और डीजल के कीमत में उछाल देखा गया है। उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सागर, रीवा, राजगढ़, पन्ना, खरगोन, जबलपुर, छतरपुर, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, अशोक नगर और अनूपपुर में गिरावट आई है। मंडला में पेट्रोल के कीमत में 1.05 रुपए  की गिरावट दर्ज की गई है।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए, मंडला में 107.03 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए, मंडला में 92.38 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews