पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर अपडेट, 2 सितंबर को नए रेट जारी, कई राज्यों में बदले दाम, कच्चे तेल में नरमी, जानें ताजा भाव 

2 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी है। कई राज्यों में मामूली बदलाव हुआ है। कच्चे तेल की कीमत 77 डॉलर के नीचे आ चुकी है। 
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने सितंबर के दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर , झारखंड, कर्नाटक, केरल , महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में  ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कमी आई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपए और डीजल का 89. 97 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रूपए और डीजल की 92.34 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 रुपए और डीजल का 91.76 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी में पेट्रोल और डीजल का भाव (Fuel Prices in MP Today)

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। अलीराजपुर, बैतूल, भोपाल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, सिवनी, शाजापुर और टीकमगढ़ में ईंधन के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।  विदिशा, सीधी, शिवपुरी, रायसेन, नरसिंहपुर, मंडला, खंडवा ,झाबुआ, होशंगाबाद, डिंडोरी, धार, दमोह, छतरपुर, भिंड, बालाघाट, बड़वानी, अनूपपुर और आगल मालवा में गिरावट आई।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106,47 रुपए, इंदौर में 106.76 रुपए, ग्वालियर में 106.81 रुपए, जबलपुर में 106.54 रुपए, रीवा में 108.93 रुपए और उज्जैन में 106.91 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, इंदौर में 92.13 रुपए, ग्वालियर में 92.16 रुपए, जबलपुर में 91.93 रुपए, रीवा में 94.12 रुपए और उज्जैन में 92.26 रुपए है।

क्रूड ऑयल का हाल (Crude Oil Prices) 

सोमवार को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 0.84% की गिरावट के साथ 76.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 0.80% की कमी के साथ 72.96 डॉलर प्रति बैरल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews