क्रिसमस पर मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, मंडला-राजगढ़ में महंगा हुआ ईंधन, यहाँ मिली राहत, जानें नए रेट

petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के साथ-साथ देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। त्रिपुरा, तेलंगाना, ओडिशा, हरियाणा, गुजरात और आंध्र प्रदेश में बढ़ोत्तरी हुई है। अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गिरावट देखने को मिली है।

कच्चे तेल के दाम

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर 79.07 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है । वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 73.56 डॉलर प्रति बैरल है।

एमपी के इन जिलों में आया उछाल

मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में आज फ्यूल के दाम में इजाफा हुआ है। मंडला में पेट्रोल पर 1.07 रुपये और डीजल पर 98 पैसे की वृद्धि हुई है। राजगढ़ में पेट्रोल पर 91 पैसे और डीजल पर 84 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। सागर में पेट्रोल पर 65 पैसे और डीजल पर 60 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। अशोकनगर में पेट्रोल पर 52 पैसे और डीजल पर 47 पैसे की वृद्धि हुई है। इंदौर में पेट्रोल पर 56 पैसे और डीजल पर 52 पैसे का उछाल आया है। यहाँ पेट्रोल का भाव 109.06 रुपये और डीजल का 94.31 रुपये है। उज्जैन, विदिशा, टीकमगढ़, सिवनी, सीहोर, रीवा, रतलाम, खरगोन, देवास, दतिया, छिंदवाड़ा ,बालाघाट , बड़वानी और अनूपपुर में भी पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.09 रुपये और डीजल की 94.32 रुपये है। रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.24 रुपये और डीजल की 96.30 रुपये है।

इन शहरों में घट गए दाम

सोमवार को आगर मालवा, अलीराजपुर, बेतूल, धार, डींडोरी, गुना, हरदा, होशंगाबाद, कटनी, खंडवा, मंदसौर, पन्ना, रायसेन, सतना, शहडोल, श्योपुर, सीधी और उमरिया में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में गिरावट आई है। राहत के बाद भी बुरहानपुर और खंडवा में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है। वहीं बाकी शहरों में पेट्रोल का भाव 108 रुपये से लेकर 111 रुपये के बीच में है। इसके अलावा भिंड, भोपाल, दमोह, ग्वालियर और सिंगरौली में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। एमपी की राजधानी में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews