PNB Customer Alert: पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, भूलकर भी ना करें ये काम

PNB Customer Alert: पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, भूलकर भी ना करें ये काम

PNB Customer Alert: इन दिनों पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों कॉ एक फर्जी मैसेज मिल रहा है। जिसे लेकर पीएनबी ने अलर्ट जारी किया है। बैंक ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि “पीएनबी की 130वीं वर्षगांठ गवर्नमेंट फाइनेंशियल सब्सिडी ” वाले फर्जी मैसेज डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर सर्कुलेट किये जा रहे हैं, जिससे सावधान रहने की जरूरत है। बैंक ने इस प्रकार के मैसेज के लिंक पर क्लिक करने और शेयर करने से मना किया है।

पीएनबी के मुताबिक ये मैसेज फर्जी हैं, जिसके जरिए स्कैमर्स धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। कभी-कभी ये फ्रॉड मैसेज अपनी आइडेन्टिटी चुराकर वित्तीय स्कैम को अंजाम दे सकते हैं। इस प्रकार के मैसेज, जो व्हाट्सऐप जैसे अन्य सोशल मीडिया और अन्य चैनलों के जरिए सर्कुलेट होते हैं, इन्हें नज़रअंदाज़ करने की सलाह बैंक ने ग्राहकों को दी हो।

बैंक ने ग्राहकों से आग्रह किया कि वे फोन कॉल या ईमेल के जरिए किसी प्रकार के पर्सनल/गोपनीय/वित्तीय जानकारी का खुलासा ना करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक या डाउनलोड ना करें।

डिजिटल बैंकिंग और पेमेंट बढ़ने के साथ-साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। जिसे लेकर रिजर्व बैंक ऑफ (RBI) भी अक्सर अलर्ट जारी करता है। अलग-अलग फर्जी मैसेजों के जरिए ग्राहकों के साथ ठगी को अंजाम दिया जाता है। हाल ही में मुंबई में एक निजी बैंक के करीब 40 ग्राहकों के 3 दिनों में लाखों रुपये खो दिए थे। एसएमएस में उनसे अपने कीक और पैन को अपडेट करने के लिए कहा जा रहा था। उन्हें धमकी भी दी गई थी ऐसा ना करने पर उनका अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews