Post Office Scheme: बचत के लिए पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम, 10 हजार के निवेश पर मिलेंगे 7 लाख रुपये, जानें डीटेल

Post Office Scheme: बचत के लिए पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम, 10 हजार के निवेश पर मिलेंगे 7 लाख रुपये, जानें डीटेल

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस कई बचत योजनाएं चलाता है। जिन्हें निवेश के लिए जिन्हें सुरक्षित और बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यदि आप इन्वेस्टमेंट की योजना बना रहे हैं पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम आपके काम आ सकती है। 1 जुलाई को केंद्र सरकार ने रेकरिंग डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। वर्तमान में 6.50 फीसदी ब्याज बयाज मिल रहा है।

ये है कैलकुलेशन

योजना के तहत यदि कोई निवेशक हर महीने 10000 रुपये का निवेश करता है तो उसे 5 साल के बाद 7,10,000 रुपये का रिटर्न मिलता है। जिसमें से 1,10, 000 रुपये केवल ब्याज के होते हैं। वहीं 6,00,000 निवेशकों की जमा राशि होती है। योजना में निवेश करने की न्यूनतम सीमा 100 रुपये होती है। नागरिक 10 रुपये के मल्टीपल में अपना खाता खुलवा सकते हैं। निवेश के लिए कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

इन सुविधाओं का मिलता है लाभ

रेकरिंग डिपॉजिट के तहत निवेशकों को कई सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। निवेशक अपने जमा राशि पर लोन भी ले सकते हैं, लोन की ब्याज दरें आरडी खाते पर लागू इंटरेस्ट से 2 प्रतिशत ज्यादा होता होती। लोन का भुगतान मासिक किश्तों या एकमुश्त किया जा सकता है। यदि कोई ग्राहक मैच्योरिटी पूरी होने तक लोन चुकाने में विफल होता है तो उसके खाते से लोन और ब्याज काट लिया जाता है। योजना 5 सालों में मैच्योर हो जाती है, लेकिन इसे 5 साल के लिए आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews