Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस सुपरहिट स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेगा 4950 रुपये, यहाँ देखें

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस सुपरहिट स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेगा 4950 रुपये, यहाँ देखें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) नई ऐसी योजनाएं देता है, जो सुरक्षित और फायदेमंद होता है। यदि आप भी सेविंग करने की योजना बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफ़िस की खास और दमदार स्कीम आपके बेहद काम की साबित होगी। इस योजना में काफी अच्छा रिटर्न भी मिलता है। इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। यह पोस्ट ऑफिस द्वारा दी जाने वाली स्मॉल सेविंग्स स्कीम है। इस स्कीम में बार-बार पैसा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें…OnePlus 11 और Oppo Find N2 जल्द होंगे लॉन्च, दोनों में मिलेगा एक जैसा कैमरा, ऐसे होंगे फीचर्स

यह स्कीम केवल 5 सालों नें मैच्योर हो जाती है। इस स्कीम का लाभ शादी शुदा लोग भी उठा सकते हैं। इसके लिए कम से कम 1000 रुपये इन्वेस्ट करके अकाउंट खुलवाना पड़ता है। निवेशक इस योजना में अधिकम 4.5 लाख रुपये तक का इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। यदि आप जॉइन्ट अकाउंट खुलवाते हैं, तो आपको अधिकतम 9 लाख रुपये तक का इनवेस्टमेंट कर सकते है। एमआईएस स्कीम में सलाना 6.6 फीसदी तक का रिटर्न मिलता है।

यह भी पढ़ें…Government Job 2022 : यहाँ 25 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 30 नवंबर से पहले करें आवेदन

पोस्ट ऑफिस की इस स्मॉल सेविंग्स स्कीम में तीन लोग भी एक साथ अकाउंट खुलवा सकते हैं। मेम्बर्स के आधार पर इसमें निवेश की लिमिट भी तय की जाती है। इतना ही नहीं कभी भी सिंगल अकाउंट को जॉइन्ट अकाउंट में बदल सकते हैं। इस स्कीम के खाताधारक प्रीमैच्योर क्लोजर भी करवा सकते हैं। यदि आप 3 साल पर पैसा निकालते हैं तो 3% पैसा काटा जाता है। वहीं तीन साल पर पैसा निकालने के बाद 1% काटा जाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews