Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से होगा तगड़ा मुनाफा, 1.5 लाख से ज्यादा का ब्याज, इनकम टैक्स पर भी छूट

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से होगा तगड़ा मुनाफा, 1.5 लाख से ज्यादा का ब्याज, इनकम टैक्स पर भी छूट

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस निवेशकों को सुरक्षित रिटर्न का ऑप्शन देता है। ढेरों योजनाएं हैं जो आपको तगड़ा मुनाफा दे सकता है। इतना ही नहीं इनवेस्टमेंट पर आपको टैक्स की छूट भी मिलता है। एक ऐसी ही योजना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम “नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)” है, ये डाकघर की सुपरहिट स्मॉल सेविंग स्कीम में से एक है।

मिलेगी इनकम टैक्स पर छूट

इस योजना के तहत आप मल्टीपल अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। खास बात यह है की इसमें निवेश करने के लिए कोई निर्धारित राशि नहीं होती है। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से इन्वेस्ट कर सकते हैं। स्कीम के तहत 6.8% का ब्याज मिलता है। एनएससी 5 सालों में मैच्योर हो जाती है, जिसमें इनकम टैक्स धार 80C के तहत 1 लाख 5 हजार रुपये का टैक्स छूट भी मिलता है। सरकार योजना पर हर 3 महीने में ब्याज दर रिवाइज करती रहती है। आप चाहे तो इसके आधार पर लोन भी ले सकते हैं।

ऐसे उठायें लाभ

मात्र 1000 रुपये में निवेशक अपना खाता खुलवा सकते हैं। आगे जाकर 100 के मल्टीपल में भुगतान करना होता है। पोस्ट ऑफिस के ब्रांच में जाकर आप अकाउंट खुलवा सकते हैं, इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे भी अपने पेरेंट्स के जरिए इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

ये है कैलकुलेशन

यदि आप नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में 1000 रुपये से अकाउंट खुलवाते हैं। तो 5 सालों तक कुल 5 लाख रुपये कलेक्ट हो सकते है। मैच्योरिटी पूरी होने पर आपको कुल 6,94,746 रुपये का रिटर्न मिलता है, जिसमें 1,94,746 रुपये का ब्याज ही होता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews