Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये योजना है बेहद खास, कारोबार में मिलेगी मदद, होंगे कई फायदे

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये योजना है बेहद खास, कारोबार में मिलेगी मदद, होंगे कई फायदे

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस न सिर्फ बचत योजनाओं की सुविधा देता है, बल्कि शिक्षा और कारोबार का अवसर भी प्रदान करता है। हमको आपको ऐसी ही एक स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपकी मदद खुद का कारोबार शुरू करने में कर सकता है और मोटी कमाई का बेहतरीन माध्यम बन सकता है। जिसकी प्लानिंग डाकघर कर रहा है। सरकार ने छोटे व्यापारियों के लाभ के लिए एक अहम फैसला लिया है।जिसमें डाकघर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डाकघर निर्यात केंद्रों के जरिए कारोबारियों को मिलेगा लाभ

रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया पोस्ट के जरिए डाकघर निर्यात केंद्रों को स्थापित किया जाएगा। तक कई बचत और बीमा योजनाएं महिलाओं, युवाओं और वरिष्ट नागरिकों को लाभ पहुंचा चुकी है। कई स्कीम्स तो ऐसी हैं, जिसपर टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं कुछ पर तो 7 फीसदी से अधिक का ब्याज भी मिलता है। यह योजना कारोबारियों की मदद करेगा और निर्यात को बढ़ावा देगा।

विभाग के वरिष्ट अधीकारियों ने कही ये बात

इन नियार्ट केंद्रों से छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही देश में निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। डाक विभाग के सचिव विनीत पांडे के मुताबिक विभाग इस मामले में एक व्यापक योजना बना रहा है। जिससे खुद के नेटवर्क को “एक जिला एक उत्पाद”, पूर्वोत्तर राज्यों और छोटे कारोबारियों के लिए यूजफुल बनाया जा सके। उन्होनें भारतीय डाक के एक कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा कि डाक निर्यात केंद्रों से छोटे कारोबारियों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग के सचिव अनुराग जैन ने जीआई वाले उत्पादों को बढ़ावा मिलने की ओर भी इशारा किया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews