Post Office: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम कर देगी मालामाल, 170 रुपये के निवेश पर मिलेगा 19 लाख तक का रिटर्न

Indore

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पोस्ट ऑफिस द्वारा कई योजनाएं लागू की जाती है, जिसमें काफी अच्छा रिटर्न मिलता है। यदि आप भी पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्ट करने करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए काम की खबर साबित हो सकती है। पोस्ट ऑफिस (Post Office) अलग-अलग प्रकार की बजत की स्कीम चलता है, जिसका लाभ आप आसान तरीके से उठा सकते हैं। ऐसी ही शानदार योजनाओं में से एक है ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा (Gram Sumangal Rural Postal Life Insurance Scheme), आप इस स्कीम में निवेश करके तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें…iQOO का डबल धमाका! एक साथ लॉन्च होंगे iQOO Neo 7 SE और iQOO 11, धांसू होंगे दोनों के फीचर्स, जानें डिटेल्स

यह स्कीम पोस्ट ऑफिस का मनी बैक प्लान है। इस स्कीम में आप थोड़े पैसे लगाकर मोती रकम कमा सकते है। इस स्कीम में हर दिन 170 रुपये की बचत करके आप 19 लाख रुपये तक का रिटर्न पा सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को हर दिन 170 रुपये इन्वेस्ट करना होगा। एक बार स्कीम के मैच्युर होने पर निवेशकों को 19 लाख रुपये का फंड मिलता है। बता दें की इस स्कीम में 18 साल से 45 साल तक के लोग इन्वेस्ट कर सकते हैं। यह स्कीम 15 साल से 20 साल के लिए होती है। पॉलिसी में 10 लाख रुपये का सम एश्यॉर्ड मिलता है। साथ ही जीवित पॉलिसीहोल्डर्स को 6, 9 और 12 साल पर 20 फीसदी तक का मनी बैक का लाभ भी मिलता है।

यह भी पढ़ें…Indian Railways Update : यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 90 ट्रेन आज रद्द रहेंगी, देखें IRCTC की लिस्ट

इस स्कीम के तहत पॉलिसीधारकों को सुरक्षा के साथ मनी बैक भी मिलता है। इतना ही नहीं इस स्कीम में मैच्योरिटी बोनस जैसी सुविधा भी मिलती है, जिसमें 40% पैसा भी मिल सकता है। अलग-अलग अवधि के लिए बोनस की राशि भी अलग होती है। 15 साल के प्रीमियम टर्म के लिए 6.75 लाख रुपये की बोनस राशि मिलती है। 20 साल के टर्म के लिए 9 लाख रुपये बोनस राशि होती है। कुल मिलकर 15 साल के बाद पॉलिसीधारकों को 16.75 लाख रुपये का मुनाफा होता है। वहीं 20 साल के बाद पॉलिसिधारकों को 19 लाख रुपये तक का रिटर्न मिलता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं देता। किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews