प्राइवेट बैंक की बड़ी घोषणा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई सेवाएं शुरू, FD पर भी होगा लाभ, पढ़ें पूरी खबर 

बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल बैंकिंग सेवाएं शुरू की है। जिसके तहत कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसमें बिना पेनल्टी एफडी विथ्ड्रॉल भी शामिल है।
प्राइवेट बैंक की बड़ी घोषणा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई सेवाएं शुरू, FD पर भी होगा लाभ, पढ़ें पूरी खबर 

प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल बैंकिंग सर्विस का ऐलान किया है। कई नए बैंकिंग प्रॉडक्ट्स और सेवाओं की शुरुआत की गई है। जो सीनियर सिटीजन को सुरक्षित और बेहतर वित्तीय समाधान प्रदान करता है।

बैंक बुजुर्गों के लिए फ्री मेडीबडी हेल्थ मेंबरशिप और साइबर बीमा कवरेज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर भी कई सुविधाएं दे रहा है। इस स्पेशल शृंखला के अंतगर्त एफडी पर एक्स्ट्रा ब्याज भी शामिल हैं।

एफडी पर मिलेगी दो सेवाएं 

आईडीएफसी फर्स्ट अपने वरिष्ठ नागरिकों सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। उनके लिए न्यूनतम ब्याज दर 3.50% है। अधिकतम रिटर्न 8.40% है। सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 10 साल के एफडी पर 3% से लेकर 7.79% इंटरेस्ट मिल रहा है। इतना ही वरिष्ठ नागरिकों बिना जुर्माना समय से पहले निकासी भी कर सकते हैं। यह फैसला बैंक ने निवेशक पर बुजुर्गों का नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।

फ्री मेडीबडी हेल्थ मेंबरशिप 

बैंक मेडीबडी के सहयोग ने वरिष्ठ नागरिकों को एक साल की निःशुल्क मेंबरशिप ऑफर कर रहा है। इसमें अधिकतम 4 परिवार के सदस्यों के लिए अनलिमिटेड डॉक्टर वीडियो परामर्श सेवा भी शामिल है।

साइबर खतरों से मिलेगा प्रोटेक्शन 

बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के 2 लाख रुपये तक का साइबर बीमा कवरेज का ऐलान किया है। इससे उनकी मदद फ्रॉड और धोखाधड़ी के मामलों से निपटने में होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews