RBI Bulletin: आरबीआई ने जारी की मंथली बुलेटिन, महंगाई को लेकर कही ये बात, पढ़े पूरी खबर

rbi jobs

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज यानि 17 अक्टूबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी मंथली बुलेटिन जारी कर दी है, जिसमें सेंट्रल बैंक ने महंगाई को लेकर बड़ी बात कही है। बुलेटिन में आरबीआई ने कहा की मॉनेटरी पॉलिसी के तहत लिए गए फैसलों का प्रभाव दिखने में वक्त लग सकता है। इसलिए महंगाई को काबू करने की लड़ाई लंबी और सख्त होगी। वहीं दूसरी तरफ मौजूदा आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव जारी है।

यह भी पढ़े…Diwali के लिए बैंकों का गिफ्ट, इलेक्ट्रिक कार के लिए लोन लीजिये और ब्याज में पाइये स्पेशल छूट

रिपोर्ट के मुताबिक इनफ्लेशन लगातार तीन तिमाहियों से आरबीआई द्वारा निर्धारित किये गए रेंग से अधिक देखा जा था है। साथ ही महंगाई को कंट्रोल करने के लिए 3 महीनों की डेडलाइन भी दी गई है, इस दौरान महंगाई को काबू में आने के उम्मीद है। सितंबर में रिटेल इनफ्लेशन 7.41 फीसदी तक देखा गया है, वहीं अगस्त में इसके आँकड़े 7 फीसदी थे। बता दें की पिछले तीन सालों से देश में इनफ्लेशन आरबीआई के रेंज से ज्यादा है। आरबीआई द्वारा इनफ्लेशन के लिए 4 फीसदी का टारगेट की तय किया गया था, लेकिन इसमें लगातार बृद्धि हो रही। हालांकि आरबीआई ने इनफ्लेशन को काबू करने के लिए रेपो रेट में कई बार वृद्धि भी कर चुका है।

यह भी पढ़े…Nokia ने Reliance Jio से की ये बड़ी डील, विश्व स्तर पर तैयार होगा 5G Network Service

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष इनफ्लेशन 6.7 फीसदी तक पहुँच सकता हैं। वहीं 2025 तक इसमें गिरावट होने की उम्मीद हसी। बुलेटिन के स्टेट ऑफ एकोमॉनी रिपोर्ट कर मुताबिक लगातार तीन तिमाहियों तक रीटेल इनफ्लेशन टारगेट के पार बना हुआ है, इसलिए जिसकी जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस रिपोर्ट के को-ऑथर आरबीआई डिप्टी गवर्नर और मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के सदस्य माइकल पात्रा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दो बातों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। पहला महंगाई को काबू करने को प्राथमिकता देना और दूसरा इसे टारगेट रेंज के अंदर रखना। बाकी यह प्रक्रिया धीरे-धीरे चलेगी, इस दौरान कुछ झटके भी लगने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews