RBI ने लॉन्च किए 3 नए प्लेटफॉर्म, डिजिटल पेमेंट करना हुआ और भी आसान, जानें यहाँ

RBI ने लॉन्च किए 3 नए प्लेटफॉर्म, डिजिटल पेमेंट करना हुआ और भी आसान, जानें यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) लगातार डिजिटलाइजेशन की तरफ कदम बढ़ाता जा रहा है। भारत में अब डिजिटल पेमेंट करना कोई बड़ी बात नहीं रही है। अब लोग बिना इंटरनेट के भी आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। आरबीआई ने डिजिटल पेमेंट को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इसका फायदा सिर्फ भारत के नागरिकों को नहीं बल्कि एनआरआई को होगा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2022 में UPI लाइट, भारत बिलपे क्रॉस-बॉर्डर बिल पेमेंट और UPI पर Rupay क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर दिया है। इसकी घोषणा पिछले मॉनेटरी पॉलिसी के दौरान ही आरबीआई ने कर दी थी।

यह भी पढ़े…क्रूड ऑयल में राहत, MP में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, आज इतनी घटी ईंधन की कीमत, जानें अपने शहर का हाल

आरबीआई द्वारा शुरू किए गए ये प्लेटफॉर्म सभी वर्ग के यूजर्स को कवर कर सकती है। आरबीआई के इस फैसले का उद्देश्य पूरे देश में डिजिटल पेमेंट सिस्टम को पहुंचाना है। ऐसा करने से देश में डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में क्रांति आयेगी। आरबीआई की पहल देश-विदेश के कई नए यूजर्स तक भी डिजिटल पेमेंट को पहुंचाएगी। अब तक यूजर्स यूपीआई पर केवल RuPay डेबिट कार्ड लिंक कर पाते थे, लेकिन अब RuPay क्रेडिट कार्ड को भी यूपीआई से लिंक करना आसान होगा। अब यूजर्स यूपीआई लाइट और यूपीआई पर भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।

यह भी पढ़े…Mandi Bhav: इंदौर में आज सोयाबीन का दाम कमजोर, देखें 25 सितंबर 2022 का मंडी भाव

वहीं भारत बिलपे क्रॉस बॉर्डर बिल पेमेंट को भारतीय नागरिकों के लिए डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने के लिए शुरू किया है। इस सुविधा विदेश में रहने वाले को लोगों भारत में अपने परिवार के लिए टेलीफोन, बिजली और अन्य पेमेंट का भुगतान करने की सुविधा देगी। यूपीआई लाइट को भी आरबीआई ने लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स बिना इंटरनेट के डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews