RBI MPC Schedule: आरबीआई ने जारी किया FY25 के लिए एमपीसी बैठक का शेड्यूल, पहली मीटिंग 3 अप्रैल को, पढ़ें खबर

rbi action

RBI MPC Schedule: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने वित्तवर्ष 2024-25 के लिए मौद्रिक नीति समिति बैठक का शेड्यूल जारी कर दिया है। नए वित्तवर्ष के पहले एमपीसी बैठक का आयोजन 3 अप्रैल को होगा। इस दौरान देश के अर्थव्यवस्था से संबंधित अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। परिणाम 5 अप्रैल को घोषित होंगे।

जानें कब-कब होगी बैठक

FY25 के दूसरे एमपीसी बैठक का आयोजन 5 जून से 7 जून तक होगा। 6 अगस्त से लेकर 8 अगस्त, 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर, 4 दिसंबर से 6 दिसंबर और 5 फरवरी से 7 फरवरी को एमपीसी बैठक का आयोजन होगा। आगामी वित्तवर्ष में कुल 6 मीटिंग का आयोजन होने वाला है।

फरवरी एमपीसी बैठक के फैसले

बता दें कि हर दो महीने पर आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन होता है। इसमें 6 सदस्य मौजूद होते हैं। 6 फरवरी से 8 फरवरी को केन्द्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास के अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन हुआ था। रिजर्व बैंक ने इस दौरान रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। वर्तमान में रेपो दर 6.5% पर बरकरार है।

एमपीसी का महत्व

मौद्रिक नीति देश वित्तीय प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बैठक के दौरान अर्थवयस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है। रेपो रेट के साथ-साथ रीवर्स रेपो रेट में भी बदलाव करती हैं। रेपो रेट में बदलाव का सीधा असर लोन और ईएमआई पर पड़ता है। दरों में वृद्धि होने पर बैंक लोन महंगा कर देते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews