सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, इस सरकारी स्कीम का उठायें लाभ, 1 ग्राम गोल्ड पर मिलेगा इतना ब्याज, ये डेट कर लें नोट

Gold silver latest rate

RBI Sovereign Gold Bond: गोल्ड को निवेश के लिए बेहतर ऑप्शन माना जाता है। यदि आप सोने में निवेश करके मुनाफा कमाने चाहते हैं तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। कुछ दिनों में आरबीआई का सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी होने वाला है। वित्तमंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक गोल्ड बॉन्ड स्कीम की पहली किश्त में 18 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक निवेश करने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी किश्त 12 फरवरी को जारी होगी, 16 फरवरी तक इनवेस्टमेंट का अवसर मिलेगा।

गोल्ड बॉन्ड स्कीम के बारे में

जानकारी के लिए बता दें कि बॉन्ड की पिछली किश्त 11 सितंबर को जारी हुई थी, इसमें निवेश करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी। बॉन्ड की शुरुआत नवंबर 2015 में हुई थी। इस योजना के जरिए लोग मार्केट से कम कीमत में सोना खरीद सकते हैं। ऑनलाइन सब्स्क्रिप्शन और डिजिटल मोड में भुगतान पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलती है। सोने की कीमत इंडिया बुलेटिन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आखिरी तीन दिन के गोल्ड के भाव के औसतन दाम के आधार पर निर्धारित की जाती है।

कितना मिलता है रिटर्न?

गोल्ड बॉन्ड स्कीम 8 वर्षों में मैच्योर होती है। हालांकि इसे पाँच साल में विथ्ड्रॉ करने की सुविधा भी मिलती है। इस दौरान हर साल ब्याज भी मिलता रहता है। ब्याज का भुगतान छमाही के आधार पर होता है। इसपर सालाना 2.50% इन्टरेस्ट मिल रहा है।

गोल्ड खरीदने की सीमा

एक व्यक्ति 1 ग्राम से लेकर 4 ग्राम गोल्ड एक साल में खरीद सकता है। वहीं ट्रस्ट और संस्थाओं को 20 किलोग्राम सोना खरीदने की अनुमति होती है। निवेशक एनएसई, बीएसई, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, पोस्ट ऑफिस, स्टॉक एक्सचेंज और कमर्शियल बैंकों के जरिए सोना खरीद सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews