RBI ने उठाया सख्त कदम, इन 2 बैंकों पर लगाया लाखों का जुर्माना, ये है वजह, यहाँ जानें बैंक का नाम

RBI ने उठाया सख्त कदम, इन 2 बैंकों पर लगाया लाखों का जुर्माना, ये है वजह, यहाँ जानें बैंक का नाम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अक्सर ग्राहकों की सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए सख्त कदम उठाता है। सोमवार को आरबीआई ने 2 बैंकों पर लाखों का जुर्माना लगाया है। वहीं पिछले महीने भी केन्द्रीय बैंक ने तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया था। एक बार फिर बैंकों को नियमों का उल्लंघन करने पर आरबीआई के सख्ती का शिकार होना पड़ा है। आरबीआई ने पुणे के राजगुरूनगर सहकारी बैंक पर 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और गुजरात के को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ राजकोट पर 2 लाख का जुर्माना लगाया है।

यह भी पढ़े…Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल में गिरावट, MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें ताजा भाव

राजगुरूनगर सहकारी बैंक पर आरबीआई ने जुर्माना ब्याज दरों और डिपॉजिट से जुड़ी गाइडलाइन का उल्लंघन करने के कारण दोषी पाया है और 4 लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ राजकोट पर जागरूकता योजना से जुड़ी नियमों में गड़बड़ी करने के आरोप है। आरबीआई ने मुताबिक दस्तावेजों की जांच के दौरान यह बात सामने आई थी जमाकर्ता एजुकेशन और अवेयरनेस फंड में करीब 10 साल से अधिक समय से रखी राशि को ट्रांसफर नहीं किया गया था, इससे जुड़ी पूछताछ के लिए आरबीआई ने को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ राजकोट को नोटिस जारी किया था और कारण पूछा गया था। बैंक की ओर से जवाब मिलने के बाद ही आरबीआई ने जुर्माना का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़े…लाखों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 20 अक्टूबर तक मिल जाएगी सैलरी, वित्त विभाग का आदेश जारी

आरबीआई ने बयान जारी करते हुए बताया की इन बैंकों पर जुर्माना सेंट्रल बैंक ने उसे मिले अधिकारों के तहत लगाया है। आरबीआई के मुताबिक बैंक रेगुलेशन एक्ट 1949 की धार 56, धार 46 (4) और धार 47ए (1) (C) के तहत इन बैंकों को दोषी पाया गया है। इसलिए इन बैंकों के लिए जुर्माने के आदेश जारी किये गए हैं। आरबीआई ने यह भी बताया की इसका असर ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews