RBI ने उठाया सख्त कदम, लगाया इन 9 बैंकों पर जुर्माना, कहीं आपका भी इनमें अकाउंट तो नहीं, देखें पूरी लिस्ट

RBI ने उठाया सख्त कदम, लगाया इन 9 बैंकों पर जुर्माना, कहीं आपका भी इनमें अकाउंट तो नहीं, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अक्सर नियमों का पालन ना करने वाले बैंकों के खिलाफ कार्रवाई करता रहता है। हाल ही में आरबीआई ने एक बड़े बैंक का लाइसेन्स रद्द किया था। और अब 9 सहकारी बैंकों के खिलाफ एक्शन लिया है। देश के विभिन्न राज्यों में स्थिति अलग-अलग सहकारी बैंक आरबीआई के कार्रवाई का शिकार बने। आरबीआई ने मुताबिक इन बैंकों पर करीब 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

यह भी पढ़ें…MP: बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब मिलेगी ये खास सुविधा, इस तरह होगा लाभ, जानें प्रक्रिया

आरबीआई ने बैंकों पर कार्रवाई की है, लेकिन इसका असर ग्राहकों को नहीं होगा। सेंट्रल बैंक ने इन बैंकों पर विनियामक अनुपालन में कमी होने के कारण यह सख्त कदम उठाया है। इससे पहले भी कई सहकारी बैंकों पर आरबीआई जुर्माना लगा चुका है। इन 9 सहकारी बैंकों की लिस्ट में बेरहामपुर सहकारी शहरी बैंक (ओडिशा), संतरामपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (गुजरात), उस्मानाबाद जनता सहकारी बैंक (महाराष्ट्र), जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित (मध्य प्रदेश), रेणुका नागरिक सहकारी बैंक (छतीसगढ़), जमशेदपुर शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड (झारखंड), कृष्णा मर्केटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (मध्यप्रदेश), नवानगर को-ऑपेरटिव बैंक लिमिटेड (गुजरात), केंद्रपाड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (ओडिशा) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें…क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती: महानायक भगवान बिरसा मुंडा, अंग्रेज़ों के खिलाफ उठाए तीर कमान, कैसे बने आदिवासियों के रक्षक

बेरहामपुर सहकारी शहरी बैंक (ओडिशा), संतरामपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (गुजरात), उस्मानाबाद जनता सहकारी बैंक (महाराष्ट्र), जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित (मध्य प्रदेश), रेणुका नागरिक सहकारी बैंक (छतीसगढ़), और जमशेदपुर शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड (झारखंड) पर एक-एक लाख का जुर्माना आरबीआई द्वारा लगाया गया है।वहीं केंद्रपाड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड और कृष्णा मर्केटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगा है। नवानगर को-ऑपेरटिव बैंक लिमिटेड पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews