RBI देगा बड़ा झटका, लोन और EMI को लेकर उठा सकता है बड़ा कदम, यहाँ जानें डीटेल

RBI देगा बड़ा झटका, लोन और EMI को लेकर उठा सकता है बड़ा कदम, यहाँ जानें डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेपो रेट को लेकर बड़ा कदम उठा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो महंगाई को देखते हुए एक बार फिर आरबीआई रेपो रेट में वृद्धि कर सकता है। सितंबर के मौद्रिक मोलिसी में फिर से रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। बता दें की मौद्रिक समिति की बैठक 28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच में आयोजित होगी।

यह भी पढ़े… क्रूड ऑयल पर लगी लगाम, MP में लगी पेट्रोल-डीजल के दाम में आग, आज फिर बढ़े ईंधन के दाम, जानें यहाँ

अगस्त के महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7 प्रतिशत तक पहुँच चुका है। साथ ही देश में ईंधन समेत जरूरत की कई चीजें महंगी हो चुकी है। इसलिए आशंका जताई जा रही है की इस महीने में आरबीआई रेपो रेट में वृद्धि कर सकता है। हालांकि इससे पहले भी मई में आरबीआई रेपो रेट में 1.40 प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है। महंगाई की बढ़ोत्तरी लगातार आरबीआई के 4 फॉसदी माध्यम अवधों के टारगेट के ऊपर बनी हुई है। वहीं पिछले 8 महीनों से आरबीआई की 2-6 फीसदी के लक्ष्य के ऊपर बनी हुई हैं।

यह भी पढ़े…Indian Railways Update : IRCTC ने रद्द की 290 ट्रेन, अपनी टिकट देख लीजिये एक बार ?

जहां जुलाई में महंगाई दर 6.71 प्रतिशत वो बढ़कर 7 प्रतिशत हो चुकी है। क्योंकि महंगाई आरबीआई के संतोषजनक लेवल के ऊपर है, जिसके लिए आरबीआई नीतिगत दरों में 3 बार 1.40 प्रतिशत ही वृद्धि कर चुका है। अब अंदाजा लगाया जा रहा है आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट में वृद्धि कर सकता है। रेपो रेट में वृद्धि का सीधा असर लोन और ईएमआई पर पड़ता है। त्योहारों का सीजन भी है। दिवाली, दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों में ईएमआई या लोन का बोझ आम आदमी पर पड़ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews