बैंक कर्मचारियों की इस गलती पर RBI लेगा सख्त एक्शन, ग्राहक बस ऐसे करें शिकायत, जानें नए नियम

बैंक कर्मचारियों की इस गलती पर RBI लेगा सख्त एक्शन, ग्राहक बस ऐसे करें शिकायत, जानें नए नियम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आजकल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर काफी सक्रिय हो चुका है। अक्सर ग्राहकों को विभिन्न बैंकों के अलग-अलग ब्रांच में अपना काम करने के लिए जाना पड़ता है। घंटों तक लाइन में खड़े होने के बाद कर्मचारियों के अलग-अलग बहाने सुनने को मिलते हैं। कभी लंच के नाम पर काम को टाल दिया जाता है तो कभी बाद में काम करवाने की सलाह दी जाती है। उस वक्त ग्राहक यह सोचते हैं की अपनी यह शिकायत वो कहाँ ले जाए। तो यदि आपको भी बैंक में इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो यह खबर जरूर पढ़े।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आई उछाल, आज इतने बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें अपने शहर का हाल

आरबीआई ने नए निर्देश जारी किए हैं, जिसके मुताबिक यदि कोई कर्मचारी काम को टालने की कोशिश करता है तो उसपर सख्त एक्शन लिया जाएगा। यदि कोई भी कर्मचारी ग्राहकों के साथ अमानवीय व्यवहार करता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। ग्राहकों के पास कई अधिकार होते हैं, जिसका ज्ञान ना होने के कारण वो इसका फायदा नहीं उठा पाते। इसलिए बैंक स्टाफ को ग्राहकों के साथ सही व्यवहार करना जरूरी होता है।

यदि कोई बैंक स्टाफ ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार करता है तो इसकी शिकायत ग्राहक बैंकिंग लोकपाल को कर सकते हैं। यदि कभी भी आपको बैंक में टालने की कोशिश की जा रही हो तो आप एक बैंक के ग्राहक होने के नाते बैंक मैनेजर या नोडल ऑफिसर से इस बात की शिकायत कर सकते हैं। ग्राहकों के समस्याओं का समाधान करने के लिए हर बैंक में एक ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम होता है।

यह भी पढ़े… CM की घोषणा ‘MP में जुलाई, अगस्त और सितंबर में कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान’, नोट कर लीजिए तारीख

भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक टॉल फ्री नंबर 1800-425-3800 या 1800-11-22-11 पर कॉल कर के शियकत कर सकते हैं। यदि आप बैंकिंग लोकपाल से शिकायत करना चाहते हैं तो आप कॉल कर के या ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। विभाग की वेबसाईट http://cms.rbi.org.in पर लॉगिन करें। और File a complaint पर जाकर शिकायत करें। आप चाहे तो ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत कर सकते हैं। अपनी शिकायत CRPC@rbi.org.in पर मेल भेजें। ग्राहक टॉल फ्री नंबर 14448 पर कॉल करके भी शिकायत कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews