CM की घोषणा ‘MP में जुलाई, अगस्त और सितंबर में कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान’, नोट कर लीजिए तारीख

CM की घोषणा ‘MP में जुलाई, अगस्त और सितंबर में कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान’, नोट कर लीजिए तारीख

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज वैक्सीन अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में 27 जुलाई को, 3, 17 व 31 अगस्त को और 14 एवं 28 सितंबर को जनभागीदारी से कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान (covid vaccination mahaabhiyan) चलाया जाएगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में कोविड 19 वैक्सीन अमृत महोत्सव के अंतर्गत नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ‘सभी भाई-बहन अपने निकट के वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन की डोज जरूर लगवाएं। हमने तय किया है कि आगामी 27 जुलाई को, 3, 17 व 31 अगस्त को और 14 एवं 28 सितंबर को जनभागीदारी से कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। मैं सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भी यह अपील करता हूं कि आपके कार्य क्षेत्र में एक भी पात्र व्यक्ति बिना वैक्सीनेशन के नहीं रहना चाहिए। हम सबके प्रयास से ही इस ध्येय की प्राप्ति होगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि बूस्टर डोज़ लगाए जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की गई है। जिन व्यक्तियों को दोनों डोज़ लगे हुए 6 माह हो चुके हैं उन्हें बूस्टर डोज़ लगवाने की पात्रता है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने पहला और दूसरा डोज़ लगवाने में देश में रिकार्ड स्थापित किया था। इसी तरह अब बूस्टर डोज़ लगवाने के इस अभियान को भी सफल बनाने में नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews