Upcoming IPO: आईपीओ लाने की तैयारी में रिलायंस, अक्टूबर में हो सकती Jio Financial Services की लिस्टिंग

Upcoming IPO: आईपीओ लाने की तैयारी में रिलायंस, अक्टूबर में हो सकती Jio Financial Services की लिस्टिंग

Upcoming IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ जल्द ही ग्रे मार्केट में एंट्री ले सकती है। अक्टूबर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेस जो रिलायंस के स्वामितत्व के अंतर्गत आने वाली कंपनी है, अपना आईपीओ खोल सकती है। Reliance देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी और अब फाइनेंशियल सेक्टर में भी अपनी पकड़ बनाना चाहती है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि Jio Financial Services एक नॉन-बैंकिंग फाइनेन्स कंपनी होगी। लेकिन भारत के टॉप-5 बड़े बैंकों में इसकी गिनती होने की भी संभावना है।

मुकेश अंबानी के बयान के मुताबिक यह टेक्नोलॉजी बेस्ड कंपनी होगी, जो लोगों को डिजिटल रूप में फाइनेंशियल सेवाएं मुहैया करवाएगी। अब बात आईपीओ की करें तो Bloomberg की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेस का आईपीओ खुल सकता है। इस मामले में पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ अपने शेयरहोल्डर्स और क्रेडिटर्स साथ 2 मई को मीटिंग भी सकती है, इस दौरान फाइनेशियल सर्विसेस की लिस्टिंग को लेकर वोटिंग होगी।

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल लिस्टिंग को लेकर विचार-विमर्श हो रहा है। आगे इसमें बड़े बदलाव भी हो सकते हैं। हालांकि वर्ष 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने घोषणा की थी कि अगले 5 सालों में जियो प्लेटफॉर्म्स को शेयर मार्केट में लिस्ट करवाया जाएगा। डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेस की लिस्टिंग के लिए रिलायंस लगातार रेगुलटर्स से बातचीत कर रहा है।

कंपनी के कथानुसार मौजूदा समय में वित्तीय सेवाओं का लाभ 20 मिलियन उपभोक्ता उठा रहे हैं। जियो पेमेंट्स बैंक जियो प्लेटफ़ॉर्म की सहायक कंपनी हैं, जिसमें सेविंग्स के कई विकल्प मिलते हैं। वहीं जियो मनी एक मोबाइल वॉलेट है, जो भारतीयों के लिए शुरू की गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews