Rule Change: 1 मार्च से बदल जाएंगे कई नियम, आमजन के जेब पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

rule change from march 1

Rule Change From March 1, 2024 : फरवरी का एक दिन में खत्म होने जा रहा है। साथ ही मार्च माह की शुरुआत होगी। अगले महीने केवाईसी, जीएसटी, एलपीजी सिलेंडर और बैंकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जिसका सीधा असर आम आदमी के जेब पर पड़ेगा।

एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में बदलाव होता है। 1 मार्च को सिलेंडरों के कीमतों में संशोधन हो सकता है। एक फरवरी को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमत में 14 रुपये का इजाफा किया गया था।

सोशल मीडिया नए नियम

एक मार्च को सोशल मीडिया से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने जा है। सरकार ने नए आईटी नियम लागू किए हैं। जिसका पालन करना फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम समेत सभी सोशल मीडिया कंपनियों को करना होगा। नियमों का उल्लंघ करने पर जुर्माना लगा सकता है।

बैंक की छुट्टी

आरबीआई ने मार्च में होने वाले बैंक हॉलिडे की सूची जारी कर दी है। अगले महीने 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ भी शामिल हैं। वहीं 14 दिन में से 8 छुट्टियाँ त्योहारों के लिए हैं।

फास्टैग केवाईसी के नियम

यदि आपने अभी तक FasTag केवाईसी अपडेट नहीं की है तो 29 मार्च 2024 तक कर लें। NHAI ने फास्टैग केवाईसी के लिए केवाईसी अपडेट को अनिवार्य कर दिया है। काम पूरा न होने पर अपना फास्टैग अकाउंट ब्लैकलिस्ट हो सकता है।

जीएसटी से जुड़े नए नियम लागू होंगे

टैक्स चोरी को रोकने से जीएसटी से जुड़ा नया नियम 1 मार्च को लागू हो सकता है। जिसके तहत ई चालान के लिए ई-वे बिल जनरेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews