Saving Scheme: महिलाओं को मालामाल कर देगी ये 3 सरकारी स्कीम, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, जान लें कैलकुलेशन

post office scheme

Money Saving Scheme: एक हाउसवाइफ भले की खुद वेतन न उठती हो लेकिन बचत जरूर करती है। सेविंग का तरीका अलग हो सकता है। कुछ लोग गुल्लक के जरिए और कुछ इनवेस्टमेंट के जरिए बचत करते हैं। सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाती है। जिसमें शानदार रिटर्न मिलता है। कुछ ऐसे ही स्कीम्स के बारे में यहाँ बताया गया है। इन योजनाओं संचालन डाकघर (Post Office Scheme For Women) घर द्वारा किया जाता है। कुछ चुनिंदा बैंकों में जाकर भी इनका लाभ उठाया जा सकता है।

दो साल के निवेश पर मिलेगा 32 हजार रुपये का ब्याज

इस लिस्ट में पहले नंबर पर है महिला सम्मान बचत योजना। इस स्कीम को भारत सरकार ने बजट 2023-24 में घोषित किया था। इसमें दो लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। इसपर 7.5 फीसदी ब्याज वर्तमान में मिल रहा है। इस हिसाब से यदि आप 2 लाख रुपये का निवेश करती हैं, तो दो साल बाद मैच्योरिटी के दौरान 2, 32, 444 रुपये मिलते हैं। जिसमें 32 हजार रुपये ब्याज की राशि होती है।

5000 के मासिक निवेश से बनाएं 16 लाख का फंड

पब्लिक प्रोविडेंट फंड भी महिलाओं के लिए निवेश का बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसपर 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अधिकतम निवेश की सीमा 1.5 लाख रुपये है। स्कीम 15 साल में मैच्योर होती है। इसका मतलब यह है कि यदि कोई व्यक्ति हर महीने 5000 रुपये का निवेश करता है तो साल भर में 60 हजार रुपये जमा होंगे। यह राशि 15 वर्षों में 9 लाख हो जाएगी।ब्याज के साथ मैच्योरिटि के दौरान 16,27,284 रुपये मिलेंगे।

18 साल की उम्र में लखपति बन जाएंगी लड़कियां

सुकन्या समृद्धि योजना सरकार की खास योजनाओं में से एक है। जिसकी शुरुआत देश की बेटियों को आर्थिक रूप ने आत्म निर्भर बनाने के लिए की गई है। यह स्कीम 18 साल की लड़कियों को लखपति बना सकती है। हालांकि इसकी तैयारी माता-पिता को करनी पड़ती है। अभिभावक 10 वर्ष तक की बच्चियों के नाम पर खाता खुलवा सकते हैं। 250 रुपये से 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। स्कीम 21 सालों में मैच्योर होती है। वर्तमान में इसपर 8% ब्याज मिल रहा है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews