SBI ने अपने ग्राहकों को किया सावधान, भूलकर भी ना करें यह काम वरना खाली हो जाएगा खाता

SBI bank alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ जहां देशों ने तेजी से ऑनलाइन फ्रॉड (Online fraud) अपने पांव फैला रहा है। वहीं दूसरी तरफ SBI ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है। दरअसल SBI ने एक लिंक शेयर करते हुए ग्राहकों को उसे सचेत रहने की हिदायत दी है। इसके साथ ही साथ SBI ने अपने ग्राहकों को सावधान करते हुए कहा कि भूल से भी इस लिंक पर क्लिक न करें। ऐसा करने से उनके खाते की सारी राशि खोनी पड़ सकती है।

प्रिय ग्राहक, आपका एसबीआई बैंक खाता केवाईसी पूरा होने तक रोक दिया गया है, कृपया इस लिंक पर जाकर 10 मिनट में अपना केवाईसी पूरा करें। यदि आपको यह एसएमएस किसी व्यक्तिगत नंबर से प्राप्त हुआ है, तो आपको पता होना चाहिए कि यह एक और KYC घोटाला (KYC Scam) है।

Read More : MP News : 6 साल से रुका है प्रमोशन, पुलिस विभाग की तर्ज पर पदोन्नति की मांग तेज

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (twitter) का उपयोग अपने ग्राहकों को बैंकिंग धोखाधड़ी की व्यापक घटनाओं के बारे में चेतावनी देने के लिए किया है।जिसके परिणामस्वरूप अक्सर व्यक्तियों को अपनी मेहनत की कमाई खोनी पड़ती है। बैंक ने उपभोक्ताओं से एक इन्फोग्राफिक के साथ एक ट्वीट में SMS के माध्यम से प्राप्त एम्बेडेड लिंक पर क्लिक नहीं करने का आग्रह किया। Text SMS प्राप्त करते समय ग्राहकों को बैंक के अनुसार हमेशा SBI शॉर्ट कोड की जांच करनी चाहिए।

ट्वीट करते हुए SBI ने कहा है कि “यहां #YehWrongNumberHai हैशटैग का उपयोग करके केवाईसी धोखाधड़ी का एक उदाहरण दिया गया है। इस तरह के एसएमएस के परिणामस्वरूप घोटाला हो सकता है, और आप अपना पैसा खो सकते हैं। एम्बेडेड लिंक पर क्लिक नहीं किया जाना चाहिए। जब ​​आप एक sms प्राप्त करते हैं तो उचित SBI शॉर्ट कोड देखें।

SBI के अनुसार जालसाज ग्राहक की व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने के लिए बैंक या कॉर्पोरेट प्रतिनिधि के रूप में एक टेक्स्ट संदेश भेजता है। SBI ने ट्विटर पर चेतावनी दी KYC धोखाधड़ी एक महत्वपूर्ण समस्या है, जो पूरे देश में फैल गई है। आपकी व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने के लिए स्कैमर आपको एक बैंक / कंपनी प्रतिनिधि के रूप में एक Text SMS भेजता है। भारतीय स्टेट बैंक ने यह भी अनुरोध किया है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी की किसी भी घटना की सूचना साइबर अपराध विभाग को https://www.cybercrime.gov.in/ पर दी जाए। गृह मंत्रालय राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल का प्रभारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews