SBI Alert: एसबीआई ने जारी किया नोटिस, बैंक लॉकर होल्डर्स जल्द पूरा लें ये काम, पढ़ें पूरी खबर

SBI Alert: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक ने बैंक लॉकर वाले ग्राहकों को जरूर नोटिस जारी किया है। जिसमें एसबीआई ने ग्राहकों को बैंक लॉकर एग्रीमेंट को अपडेट कराने की सलाह दी है। Bank Locker से जुड़े नियमों में संशोधन होने जा रहा है। आरबीआई ने बैंकों 30 सितंबर तक संशोधित बैंक लॉकर एग्रीमेंट को लागू करने का निर्देश दिया है।

लॉकरहोल्डर्स द्वारा नए लॉकर एग्रीमेंट के लिए पात्रता दिखाना अनिवार्य हो गया है। साथ ही नवीनीकरण के लिए भी एग्रीमेंट करने की जरूरत पड़ेगी। यदि आपका भी एसबीआई में लॉकर है, तो फटाफट ये काम निपटा लें। इस संबंध में बैंक लगातार ग्राहकों को अलर्ट भी कर रहा है।

एसबीआई ने हाल ही में ट्वीट के जरिए ग्राहकों से आग्रह किया है कि,” सभी लॉकरहोल्डर्स अपने लॉकर के ब्रांच को संपर्क करें और रिवाइज्ड/सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट के हिसाब से बदलाव करें।”

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों को लॉकर एग्रीमेंट के बदलावों को जारी करने के लिए एक समय-सीमा दी है। आरबीआई के सर्कुलर के अनुसार बैंकों को 30 जून तक 50% और 30 सितंबर तक 75% तक लॉकर एग्रीमेंट के नियम लागू करवाने के लिए कहा है। सेंट्रल बैंक के अनुसार इन नियमों को ग्राहकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए लागू किया गया है।

बता दें कि लॉकर के साइज़ और लोकेशन के आधार पर एसबीआई वार्षिक शुल्क लगता है। वर्तमान में छोटे और मीडियम लॉकरों के लिए फीस 500 रुपये+जीएसटी है। वहीं लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज के लिए शुल्क 1000 रुपये+जीएसटी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews