एसबीआई की खास FD स्कीम, मिल रहा तगड़ा रिटर्न, 8 दिनों में हो जाएगी बंद, जल्द उठाएं लाभ 

एसबीआई स्पेशल एफडी स्कीम के तहत आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। 400 दिनों के टेन्योर पर 7% से अधिक रिटर्न मिल रहा है।
bank fd

Bank FD Scheme: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI फिलहाल खास एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। जिसपर पर आकर्षक ब्याज भी मिल रहा है। योजना का लाभ ग्राहक 30 सितंबर तक उठा सकते हैं। स्कीम का नाम “अमृत कलश” है।

बता दें कि इस योजना की शुरुआत 12 अप्रैल 2023 को हुई थी। एफडी स्कीम में 3 करोड़ रुपये तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।  स्कीम पर मासिक, तिमाही या सलाना आधार पर इन्टरेस्ट रेट का भुगतान होता है। इसका चयन करने का विकल्प निवेशकों को मिलता है।

स्कीम पर मिल रहा कितना रिटर्न? (SBI Amrit Kalash Scheme)

एसबीआई अमृत कलश स्कीम के तहत 400 दिनों के टेन्योर पर 7.10% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% इन्टरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। एफडी स्कीम का लाभ ग्राहक ऑफलाइन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नजदीकी शाखा में जाकर उठा सकते हैं। ऑनलाइन Yono ऐप के जरिए ग्राहक एफडी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

रेगुलर एफडी पर बैंक दे रहा कितना ब्याज? (Fixed Deposit) 

एसबीआई ने आखिरी बार 15 जून 2024 को फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया था। 7 दिनों के लेकर 10 वर्ष के टेन्योर पर बैंक 3.5% से लेकर 7% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.5% है। आइए जानें बैंक टेन्योर के हिसाब से कितना ब्याज ऑफर कर रहा है-

  • 7 से 45 दिन- 3.5%
  • 46 से 179 दिन- 5.5%
  • 180 से 210 दिन- 6%
  • 211 दिन से 1 साल से कम- 6.25%
  • 1 साल से 2 साल से कम- 6.80%
  • 2 साल से 3 साल से कम- 7%
  • 3 साल से 5 साल से कम- 6.75%
  • 5 साल से 10 साल से कम- 6.5%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews