एसबीआई की दो खास FD स्कीम, मिल रहा तगड़ा रिटर्न, जल्द उठायें लाभ, 31 मार्च है डेडलाइन, जानें डिटेल

एसबीआई के दोनों एफडी स्कीम पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है। ब्याज दरें 7% के पार हैं। वरिष्ठ नागरिकों एक्स्ट्रा इंटरेस्ट भी मिल रहा है।
bank fd

SBI FD Scheme: फिक्स डिपाजिट इन्वेस्टमेंट के लिए सिक्योर और अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इस पर मिलने वाला ब्याज निवेशकों को आकर्षित करता है। कई बैंक स्पेशल एफडी स्कीम भी ऑफर करते हैं, जिस पर सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है। इस लिस्ट में देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भी शामिल है।

एसबीआई वर्तमान में दो फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चला रहा है, जो 31 मार्च को बंद हो जाएगी। इन योजनाओं का “अमृत वृष्टि” और “अमृत कलश” स्कीम है। बैंक रेगुलर एफडी पर भी आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7% इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है।

एसबीआई अमृत वृष्टि स्कीम (SBI Amit Vrishti Scheme)

एसबीआई अमृत वृष्टि स्कीम के तहत 400 दिन के टेन्योर पर 7.25% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% रिटर्न मिल रहा है। इसकी शुरुआत 25 जुलाई 2024 को की गई थी, जो 31 मार्च 2025 तक वैध रहेगी। इसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।

एसबीआई अमृत कलश स्कीम (SBI Amrit Kalash Scheme)

400 दिन के अमृत कलश एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को बैंक 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.60% है। इस योजना की शुरुआत 12 अप्रैल 2023 में की गई थी। इसमें भी तीन करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है।

रेगुलर एफडी के लिए ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 179 दिन- 5.50%
  • 180 से 210 दिन- 6.25%
  • 211 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल से लेकर 2 साल से कम- 6.80%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 7.25%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.50%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews