
दिन के कारोबार के दौरान आज सेंसेक्स में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 900 अंक ऊपर चढ़कर आज 73,900 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले कुछ समय से बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, हालांकि अब बाजार ने पलटवार किया है। आज बाजार हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है, निफ्टी अभी 300 अंकों की तेजी लेकर कारोबार कर रहा है।
दरअसल, आज दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी 22,400 के स्तर पर पहुंच गया। आज रियल्टी और आईटी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बता दें कि पिछले दिन भी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी, ऐसे में आज का यह कारोबार निवेशकों के चेहरे पर खुशी ला रहा है।
एशियाई बाजार में तेजी देखने को मिल रही
दरअसल, आज एशियाई बाजार में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि अमेरिकी बाजार में गिरावट देखी गई थी। आज एशिया के बाजार की बात की जाए तो हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 1.04 प्रतिशत की तेजी दिखाई दी है, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज 0.0012 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। वहीं, जापान के निक्केई में आज 0.068 प्रतिशत की तेजी दिखाई दी है। इससे पहले अमेरिका के एसएंडपी 500 इंडेक्स में 4 मार्च को 1.5% की गिरावट देखी गई, जिससे कारोबार 42,520 के स्तर पर बंद हुआ।
एनएसई के नियमों का दिखा असर
हालांकि, आज बीएसई और एनएसई के सभी एफ एंड ओ कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के दिन में बदलाव करने का असर भी देखा गया। इसके चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों में करीब 5% की गिरावट देखने को मिली। दरअसल, मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा ऐलान किया गया था कि अब से एफ एंड ओ कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी का दिन बदल दिया गया है और इसे गुरुवार की जगह अब सोमवार कर दिया गया है। सभी नए नियम 4 अप्रैल से लागू किए जाएंगे।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

