बैंक की छुट्टियां 2024: 14 से 29 सितंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित हो सकते है प्रभावित, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

कुछ राज्यों में 14 से 18 सितंबर के बीच लगातार पांच दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा रविवार के अवकाश के अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
bank holiday 2024

Bank Holidays 2024

September Bank Holidays 2024: बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। 14 से 29 सितंबर के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है, ऐसे में अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो फटाफट निपटा लें। इन छुट्टियों में दूसरा चौथा शनिवार और साप्ताहिक अवकाश और बारावफात, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी आदि जैसे त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।लगातार छुट्टियों के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिनका आप उपयोग कर सकते है।

आज 14 सितंबर 2024 को महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे, हालांकि अगर आज दूसरा शनिवार नहीं होता तो ओणम और कर्मा पूजा के चलते केरल और झारखंड में बैंक बंद रहते ।17 को इंद्र जात्रा त्योहार के कारण सिक्किम ,18 सितंबर को श्री नारायण गुरु जयंती के कारण केरल  और 23 सितंबर को वीर शहीदी दिवस के कारण हरियाणा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

September Bank Holidays List

  • 14 सितंबर 2024 – दूसरा शनिवार
  • 15 सितंबर 2024 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 16 सितंबर 2024 – ईद-ए-मिलाद (कई राज्यों में छुट्टी)
  • 17 सितंबर, 2024 – मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक रायपुर के बैंक बंद ।
  • 18 सितंबर, 2024 – पंग-लहबसोल की वजह से गंगटोक के बैंक बंद ।
  • 20 सितंबर, 2024 – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद।
  • 21 सितंबर, 2024 – श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि त्रिवेंद्रम में बैंक बंद
  • 22 सितम्बर 2024 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 23 सितंबर,2024 – महाराजा हरिसिंह के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों बंद।
  • 28 सितंबर, 2024 – चौथे शनिवार को बैंक बंद (कई राज्यों में) ।
  • 29 सितंबर, 2024 – रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद ।

इन Online सेवाओं की ले सकते है मदद

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है।
  • यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • यूजर्स UPI के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • बैंक बंद होने के बावजूद भी ग्राहक आसानी से क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी पेमेंट कर सकते हैं।
  • पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews