Share Market: शुरूआती कामकाज में आज फ्लैट दिखा शेयर बाजार, सेंसेक्स 14 अंक उछला, निफ्टी में भी 2 अंको की बढ़त

Share Market: शुरूआती कामकाज में आज फ्लैट दिखा शेयर बाजार, सेंसेक्स 14 अंक उछला, निफ्टी में भी 2 अंको की बढ़त

Share Market: 12 मार्च को, शेयर बाजार में एक मामूली तेजी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स ने 14 अंक की बढ़ोतरी के साथ 73,516 के स्तर पर दिन का कारोबार शुरू किया है, जबकि निफ्टी में भी 2 अंकों की तेजी दिखाई दी। दरअसल आज शुरुआती कारोबार के चलते, सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 में तेजी दिखाई दे रही है और वहीं 12 शेयरों में गिरावट देखी गई है। जानकारी के मुताबिक आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में तकरीबन 4% से अधिक की तेजी दिखाई दे रही है।

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट:

दरअसल आज शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान अपोलो हॉस्पिटल, सिपला, टाटा कंज्यूमर, और टाटा स्टील के शेयरों में मामूली तेजी देखी गई, जबकि पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, एसबीआई लाइफ जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखि गई है। जानकारी के अनुसार अडानी पोर्ट्स, बीपीसीएल, टीसीएस, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील के शेयर तेजी के साथ कामकाज कर रहे है, वहीं आईटीसी, ब्रिटानिया, नेस्ले, एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

कल का बाजार का हाल?

वहीं पिछले दिन यानि कल सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी की शुरुआत हुई थी, लेकिन व्यापक ग्लोबल मार्केट की कमजोरी के कारण रिलायंस, टाटा मोटर्स, धातु, और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली आई, जिससे शेयर बाजार में 600 से अधिक अंकों की गिरावट हुई। वहीं आज मंगलवार को भारत और अमेरिका में महंगाई और IIP डेटा के आंकड़े जारी होने की उम्मीद है, जो निवेशकों को सतर्क बना रखने के लिए कारण बना सकता है।

जानकारी दे दें की बीएसई सेंसेक्स में 30 शेयरों का मानक सूचकांक कल 616.75 अंक यानी 0.83 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 73,502.64 अंक पर बंद हुआ था, जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 160.90 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews