बढ़त के साथ बंद हुआ Share Market, देखें कैसे ओपन हुआ था Sensex और Nifty

बढ़त के साथ बंद हुआ Share Market,  देखें कैसे ओपन हुआ था Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market) बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) उछाल के साथ बंद हुए , खास बात ये है कि बाजार की ओपनिंग भी उछाल के साथ ही हुई थी।

आज 06 अक्टूबर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 06 October 2022) बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 156.63 अंक की तेजी के साथ 58222.10 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ, वहीं निफ्टी (Nifty) 57.50 अंक की बढ़त के साथ 17331.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या जाने वालों के अच्छी खबर, MP से प्रत्येक बुधवार जाएगी ट्रेन, IRCTC ने जारी किया शेड्यूल

इससे पहले आज सुबह जब शेयर मार्केट तेजी के साथ ही ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 446.00 अंक की बढ़त के साथ 58511.47 अंक के स्तर पर कारोबार करता ओपन हुआ और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 132.40 अंक की तेजी के साथ 17406.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, सोना में तेजी , देखें सराफा बाजार का भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews