Share Market : इन शेयरों ने दिलाया लाभ , 20 फीसदी तक हुआ मुनाफा

Share Market : इन शेयरों ने दिलाया लाभ , 20 फीसदी तक हुआ मुनाफा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते दुनिया के शेयर मार्केट (Share Market) प्रभावित हैं।  भारत में भी इस कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 11 मार्च को शेयर मार्केट की ओपनिंग  गिरावट के साथ हुई लेकिन बाद में बाजार कुछ संभल गया और Sensex 85.91 अंक की तेजी के साथ 55550.30 अंक स्तर पर बंद हुआ वहीं Nifty 35.60 अंक की उछाल के साथ 16630.50 अंक के स्तर पर खुला।

शेयर मार्केट (Share Market) में उतार चढ़ाव के बीच कुछ शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को अच्छी कमाई कराई , इन शेयरों में 20 फीसदी तक मुनाफा दिलवाया। एक्सपर्ट कुछ ऐसे शेयरों में पैसा लगाने की सलाह दे रहे हैं जिनकी ग्रोथ अच्छी है। मार्केट एक्सपर्ट मानते हैं कि ऐसे शेयरों में पैसा लगाने से फायदा होगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी दोनों में उछाल, खरीदने से पहले देखें बाजार का हाल

इन शेयरों ने करवाई अच्छी कमाई 

1 – एसएम ऑटो स्टैम्पिंग का शेयर शनिवार को 14.75 रुपये के रेट पर खुला और 17.70 रुपये के रेट पर बंद हुआ। इस शेयर ने आज 20.00 फीसदी का फायदा कराया है।

2 – मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजी का शेयर 72.05 रुपये के रेट पर खुला और 86.45 रुपये के रेट पर बंद हुआ। इस शेयर ने 19.99 फीसदी का फायदा कराया है।

3 – ओरिएंट पेपर का शेयर 27.70 रुपये के रेट पर खुला और 31.55 रुपये के रेट पर बंद हुआ। इस शेयर ने 13.90 फीसदी का फायदा कराया है।

4 – जेके पेपर लिमिटेड का शेयर 238.05 रुपये के रेट पर खुला और 268.30 रुपये के रेट पर बंद हुआ। इस शेयर ने आज 12.71 फीसदी का फायदा कराया है।

5 – गुजरात नर्मदा वैली का शेयर 630.55 रुपये के रेट पर खुला और 707.75 रुपये के रेट पर बंद हुआ। इस शेयर ने आज 12.24 फीसदी का फायदा कराया है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 12 मार्च 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews