Share Market : संभला बाजार, 947 अंक तेजी के साथ खुला Sensex, Nifty भी उछला

Share Market : संभला बाजार, 947 अंक तेजी के साथ खुला Sensex, Nifty भी उछला

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के चलते पूरी दुनिया के शेयर बाजार (Share Market ) पर गुरुवार को हुआ विपरीत असर अब सुधर रहा है। आज शुक्रवार को भारत के शेयर बाजार में रूस यूक्रेन विवाद का असर बहुत ज्यादा दिखाई नहीं दिया और शेयर बाजार तेजी के साथ खुला।

आज शुक्रवार को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) उछाल के साथ खुला।  Sensex में 947.34 अंक की उछाल  देखी गई, इस उछाल के साथ Sensex 55477.25 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी उछलता हुआ ही खुला। Nifty में 286.50 अंक की तेजी दर्ज की गई। Nifty 16534.50 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना- चांदी में उछाल जारी, जानिए बाजार का हाल

ताजा अपडेट के मुताबिक बाजार में माहौल अभी उत्साहजनक है। Sensex 1507.12 अंक की बड़ी तेजी के साथ 56037.03 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, Sensex में 2.76 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। वहीं Nifty में भी उछाल देखी जा रही है।  Nifty 460.40 अंक की उछाल के साथ 16708.20 पर कारोबार कर रहा है। Nifty में 2.83 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार ने निभाया अपना वादा, इन कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति, मिले ये पद

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews