Share Market : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

Share Market : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज शेयर मार्केट (Share Market) की ओपनिंग निराशा के साथ हुई। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों गिरावट के साथ खुले। आज सोमवार 09 मई 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 09 May 2022) ओपन हुआ तो दोनों में गिरावट दर्ज की गई, गिरावट का दौर अभी भी जारी है।

आज 09 मई को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 624.67 अंक की गिरावट के साथ  54210.91 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 175.30 अंक की गिरावट के साथ 16236.00 अंक के स्तर पर खुला। सेंसेक्स और निफ्टी अभी भी गिरावट के साथ लाल निशान पर ही कारोबार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में उछाल, चांदी पुरानी कीमत पर, ये हैं ताजा भाव

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर बाजार में अभी भी कारोबार नुकसान के साथ ही हो रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 381.80 अंक टूटने के साथ 54453.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, इसमें 0.70 फीसदी की गिरावट देखि जा रही है और निफ्टी (Nifty) 101.15 अंक की गिरावट के साथ 16310.00 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी में 0.62 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 9 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews