Share Market : Sensex और Nifty दोनों लुढ़के, बाजार लाल निशान पर

Share Market : Sensex और Nifty दोनों लुढ़के, बाजार लाल निशान पर

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नये कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट (Share Market) में बड़ा बदलाव देखा गया। उम्मीद लगाए बैठे निवेशकों को उस समय निराशा हाथ लगी जब सेंसेक्स(Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों गिरावट के साथ ट्रेंड करते हुए दिखाई दिए। आज सोमवार 02 मई 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 02 May 2022) ओपन हुआ तो नुकसान के साथ हुआ। बाजार लाल निशान पर खुला, ताजा अपडेट के मुताबिक बाजार अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है।

सोमवार को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex)  438.00 अंक की गिरावट के साथ 56577.00 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 145.00 अंक की गिरावट के साथ 16958.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, खरीदने का सुनहरा मौका

ताजा अपडेट के मुताबिक खबर लिखते समय अभी भी शेयर मार्केट लाल निशान पर ही है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट जारी है। सेंसेक्स (Sensex) 302.98 अंक की गिरावट के साथ 56757.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी (Nifty) 116.75 अंक की गिरावट के साथ 16985.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  सेंसेक्स में 0.53 और निफ्टी में 0.68 फीसदी की गिरावट दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 2 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews