Share Market : बाजार ने दिया झटका, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

Share Market : बाजार ने दिया झटका, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट।  नया कारोबारी सप्ताह शेयर मार्केट (Share Market) के निवेशकों को झटका देते हुए ओपन हुआ। आज सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ ट्रेंड करते दिखाई दिए। ताजा अपडेट के मुताबिक आज 25 अप्रैल 2022 को गिरावट के साथ शुरू हुआ शेयर मार्केट (Share Market Today 25 April 2022) अभी भी गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहा है।

आज  सेंसेक्स (Sensex) 754.04 अंक की गिरावट के साथ 56443.11 अंक के स्तर पर ट्रेंड करता हुआ ओपन हुआ, इसी तरह निफ्टी (Nifty) 230.80 अंक की गिरावट के साथ 16941.20 अंक पर कारोबार करता दिखाई दिया। ताजा अपडेट के मुताबिक बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) दोनों अभी लाल निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना उछला, चांदी लुढ़की, ये हैं आज के ताजा भाव

ताजा स्थिति में सेंसेक्स 515.40 अंक की गिरावट के साथ 56681.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.90 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है, उधर निफ्टी 192.65 अंक की गिरावट के साथ 16979.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी में 1.10 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, फिर बढ़ेगा 3% DA! जानें एरियर के साथ कितनी बढ़ेगी सैलरी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews