Share Market : खुलते ही Sensex धड़ाम, 383 अंक की गिरावट के साथ हुई ओपनिंग

Share Market : खुलते ही Sensex धड़ाम, 383 अंक की गिरावट के साथ हुई ओपनिंग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। बुधवार को जहां शेयर मार्केट उछाल के साथ खुला था वहीँ आज गुरुवार को इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई।  सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों की ओपनिंग गिरावट के साथ हुई।

आज बुधवार 24 मार्च 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 24 March 2022) ओपन हुआ तो निवेशक बुधवार जैसी तेजी वाली ओपनिंग  कर रहे थे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। Sensex और Nifty दोनों गिरावट के साथ खुले।  सेंसेक्स 382.97 अंक की गिरावट के साथ 57301.85 अंक के स्तर पर खुला वहीं निफ्टी 111.70 अंक की गिरावट के साथ 17134.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना उछला, चांदी चमकी, ये हैं ताजा रेट

ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दिखाई दे रही है। खबर लिखते समय की बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 82.84 अंक की गिरावट के साथ 57601.98 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया, सेंसेक्स में 0.14 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दे रही है और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 12.95 अंक की गिरावट के साथ 17232.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है।  निफ्टी में 0.08 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 24 मार्च 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews