Share Market : बढ़त का ट्रेंड जारी, Sensex और Nifty में तेजी

Share Market : बढ़त का ट्रेंड जारी, Sensex और Nifty में तेजी

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में पिछले तीन दिनों से तेजी का दौर जारी है। आज गुरुवार को शेयर मार्केट उछाल के साथ ही शुरू हुआ।  सेंसेक्स और निफ्टी उत्साह के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। अभी भी दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

आज 21 अप्रैल 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 21 April 2022) खुला तो सेंसेक्स (Sensex) 405.27 अंक की तेजी के साथ 57442.77 अंक के स्तर पर खुला और निफ्टी (Nifty) 116.00 अंक की उछाल के साथ 17252.50 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी की कीमतों में उछाल, देखें आज के बाजार का हाल

ताजा अपडेट के मुताबिक खबर लिखते समय बीएसई (BSE) के सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई (NSE) के निफ्टी (Nifty) में तेजी जारी है दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 687.01 अंक की उछाल के साथ 57724.51 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 1.20 प्रतिशत की तेजी ट्रेंड कर रही हैं और  निफ्टी 188.30 अंक की तेजी के साथ 17324.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 1.10 प्रतिशत की तेजी ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 21 अप्रैल 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews