Share Market : खुलते ही बाजार धड़ाम, Sensex – Nifty में बड़ी गिरावट

Share Market : खुलते ही बाजार धड़ाम, Sensex – Nifty में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत शेयर मार्केट (Share Market) में गिरावट के साथ हुई।  सोमवार को शेयर मार्केट की शुरुआत निराशाजनक रही। आज 07 मार्च 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 07 March 2022) में Sensex और Nifty दोनों गिरावट के साथ खुले।

बाजार गिरावट के साथ खुलने के बाद इसके लुढ़कने का क्रम अभी जारी है। खबर लिखते समय ताजा अपडेट के अनुसार Sensex 1183.54 अंकों की गिरावट के साथ 53150.27 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। Sensex में 2.18 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। उधर Nifty में भी गिरावट ही देखी जा रही है। Nifty 309.40 अंक की गिरावट के साथ 15935.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। Nifty में 1.90 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी दोनों में उछाल, ये है बाजार का हाल

आपको बता दें कि नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज जब बाजार खुले तो Sensex और Nifty दोनों की शुरुआत कमजोर हुई।  बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 1463.57 अंक की गिरावट के साथ 52870.24 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 424.40 अंक की गिरावट के साथ 15821.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 7 मार्च 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews