Share Market : बाजार में तूफानी तेजी, जानिए कितना बढ़कर खुले Sensex और Nifty

Share Market : बाजार में तूफानी तेजी, जानिए कितना बढ़कर खुले Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। आज बुधवार को कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर मार्केट (Share Market) तूफानी तेजी के साथ ओपन हुआ। आज जैसे ही बाजार ओपन हुआ बाजार ने तेज छलांग लगाई और हरे निशान पर पहुँच गया।  खास बात ये है कि तेजी का दौर अभी भी जारी है और बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।

आज बुधवार 20 जुलाई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 20 July 2022) के साथ ओपन हुआ।  सेंसेक्स (Sensex) 554.27 अंक की तेजी के साथ 55321.89 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं निफ्टी (Nifty) 167.00 अंक की बढ़त के साथ 16507.50 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में हुई कटौती, सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, MP के इन शहरों में बढ़ गए ईंधन के दाम

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी भी हरे निशान है, बीएसई (BSE) का सेंसेक्स और एनएसई (NSE) का निफ्टी तेजी के साथ ही कारोबार कर रहे हैं।  सेंसेक्स (Sensex) 679.20 अंक की तेजी के साथ 55446.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 200.00 अंक की बढ़त के साथ 16540.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी भी महंगी, कीमतें देखने के बाद ही खरीदें

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews