Share Market : बाजार में उछाल, 259 अंक के तेजी के साथ खुला Sensex

Share Market : बाजार में उछाल, 259 अंक के तेजी के साथ खुला Sensex

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह का पहला दिन शेयर मार्केट (Share Market) के लिए उत्साहभरा रहा।  आज सोमवार 14 मार्च 2022 को जब शेयर मार्केट खुला तो सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछाल के साथ खुले।

सोमवार को जब शेयर मार्केट (Share Market) में कारोबार शुरू हुआ तो निवेशकों के चेहरे खुल गए। शेयर बाजार तेजी के साथ खुला।  सेंसेक्स (Sensex) 258.81 अंक की तेजी के साथ 55809.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं निफ़्टी (Nifty) 58.90 अंक की तेजी के साथ 16689.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता मिला।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त एक्शन : 10,000 रुपये की रिश्वत लेते वन अधिकारी गिरफ्तार

ताजा अपडेट के मुताबिक Sensex और Nifty हरे निशान पर जारी हैं। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 544.59 अंक की तेजी के साथ 56094.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ़्टी (Nifty) 128.20 अंक की तेजी के साथ 16758.65 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना- चांदी दोनों सस्ते, खरीदने का सुनहरा मौका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews