लोकायुक्त एक्शन : 10,000 रुपये की रिश्वत लेते वन अधिकारी गिरफ्तार

लोकायुक्त एक्शन : 10,000 रुपये की रिश्वत लेते वन अधिकारी गिरफ्तार

टीकमगढ़, डेस्क रिपोर्ट। भष्ट अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त का एक्शन (Lokayukta Action) जारी है। लोकायुक्त सागर की टीम ने टीकमगढ़ में छापा मार कार्यवाही करते हुए उप वन मंडल अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ में रहने वाले आहार सर्कल रेंज बल्देवगढ के वनपाल राम सेवक अहिरवार (Forester Ram Sevak Ahirwar) ने लोकायुक्त सागर (Lokayukta Sagar) को शिकायत की कि उसके खिलाफ जारी एक शिकायत की जांच उसके पक्ष में करने के लिए उप वन मंडल अधिकारी गोपाल सिंह मुवेल (Deputy Forest Divisional Officer Gopal Singh Muvel) 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

 ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना- चांदी दोनों सस्ते, खरीदने का सुनहरा मौका

शिकायत के बाद लोकायुक्त सागर की टीम ने एक्शन प्लान बनाया और आवेदक वनपाल को प्लानिंग के साथ रिश्वत की राशि लेकर भेजा। वनपाल रामसेवक अहिरवार ने जैसे ही उप वन मंडल अधिकारी गोपाल सिंह मुवेल के सिविल लाइन स्थित शासकीय आवास पर पहुंचकर रिश्वत की राशि 10 हजार रुपये दी, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News : उमा भारती ने शराब की दुकान में की तोड़फोड़, किन्नर महामंडलेश्वर ने जताई नाराजगी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews