Share market : भारतीय शेयर बाजार में खुशी की लहर, आज फिर अपने आल टाइम हाई पर पहुंचा, सेंसेक्स ने 78,188 का स्तर छुआ, यहां जानें निफ्टी का हाल

Share market : आज यानी 26 जून को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। दरअसल आज दूसरा दिन है जब भारतीय शेयर बाजार अपना आल टाइम हाई पर पहुंच रहा है। हालांकि आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 50 अंक की कमजोरी लेता हुआ दिखाई दिया है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 25 अंक फिसलकर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे फिसला, पढ़ें यह खबर

Share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में आज एक बार फिर शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है है। भारतीय शेयर बाजार हर दिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। दरअसल आज फिर भारतीय शेयर बाजार ने अपना अभी तक का आल टाइम हाई बनाया है। आज शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से ज्यादातर शेयर बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के कुछ में ही कमजोरी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार शुरूआती कामकाज में भारतीय शेयर बाजार ने एक नई ऊंचाई को छू लिया है। हालांकि आज सेंसेक्स 50 अंक की गिरावट के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 78003 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 25 अंक फिसलकर अपना कारोबार 23696 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें मजगांव डॉक, गार्डन रीच, मण्णापुरम फाइनेंस, भारत डायनामिक्स, पीएनबी हाउसिंग और अमारा राजा बैटरीज के शेयर शामिल थे। इसी के साथ क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन, मैक्स हेल्थ केयर, सीई इन्फो सिस्टम्स, वेदांता, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल, फाइव स्टार बिजनेस और एस्ट्रेजनेका के शेयर्स में कमजोरी देखने को मिल रही है।

मल्टीबैगर शेयर का हाल:

आज के कारोबार में यदि मल्टीबैगर शेयर का हाल देखें तो इनमे टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज, लार्सन, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, एशियन पेंट्स के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं कमजोरी वाले शेयर्स में चसीएल टेक, इंफोसिस, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, अशोक लीलैंड, जेके पेपर और टैक्स मेको रेल जैसे बड़े शेयर शामिल है।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल, यानी इससे पहले 25 जून को भी शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। जानकारी दे दें कि कल सेंसेक्स 712 अंक चढ़कर 78,053 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 183 अंक की तेजी लेकर 23,721 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews