Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में नरमी, पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट, इतने घट गए दाम, जानें ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में राहत जारी है। फिलहाल क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के नीची देखी जा रही है। बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं हुई है। देश के महानगरों में इसके दाम स्थिर है। दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में लगातार ईंधन के रेट में उतार-चढ़ाव हो रहा है। रविवार को प्रदेश में फ्यूल की कीमतों में इजाफा देखा गया है।

इन शहरों में बढ़ें दाम

एमपी के विभिन्न शहरों में ईंधन की कीमत भी अलग देखी जा रही है। आज भी कहीं वृद्धि हुई है तो कहीं गिरावट। हालांकि ज्यादातर शहरों में आज पेट्रोल की कीमत घटी है। पेट्रोल में औसतन 0.27 रुपये और डीजल में 0.24 रुपये की गिरावट देखी गई है। मार्केट में फिलहाल डीजल की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर है। सिवनी, सीहोर, पन्ना, खंडवा, इंदौर, गुना में बढ़ोत्तरी हुई है। छिंदवाड़ा में 0.50 रुपये, झाबुआ में 0.83 रुपये, खरगोन में 0.73 रुपये और मंदसौर में 0.97 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

यहाँ घटी कीमत

अलीराजपुर में 0.43 रुपये, उमरिया में 0.42 रुपये, शाजापुर में 0.39, नरसिंहपुर में 0.49 रुपये, होशंगाबाद में 0.51 रुपये, दमोह में 0.69 रुपये की गिरावट हुई है। इस लिस्ट में आगर मालवा, अनुपुर, अशोकनगर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दतिया, धार, शाजापुर और सीधी में भी दाम घटे हैं।

ऐसा है सभी शहरों में पेट्रोल का हाल

विदिशा, शाजापुर, सागर, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, दमोह, भोपाल, भिंड और अशोकनगर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास है। अलीराजपुर, अनुपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, कटनी, खंडवा, मंदसौर, पन्ना, सतना, सिवनी, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में इसकी कीमत करीब  110 रुपये प्रति लीटर है। उज्जैन, सिंगरौली, सीहोर, राजगढ़, नीमच, मांडला, खरगोन, झाबुआ, हरदा, गुना, डिंडौरी, छतरपुर और आगर मालवा में यह 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास की कीमत में बिक रहा है। शहडोल, रीवा और श्योपुर में इसकी कीमत 111 रुपये से अधिक देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews