सरकारी बैंक की बड़ी घोषणा: बढ़ गई स्पेशल FD स्कीम की डेडलाइन, 444 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.45% ब्याज

इंडियन बैंक ने अपनी स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है, जिसकी वैलिडीटी 30 सितंबर थी। वरिष्ठ नागरिकों को इसपर आकर्षक रिटर्न भी मिल रहा है। आइए इस योजना के फीचर्स पर एक नजर डालें- 
bank fd rates

AI Generated Image

इस फेस्टिव सीजन यदि आप  फिक्स डिपॉजिट (FD) में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने अपनी स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है, जो योजना 30 सितंबर को बंद होने वाली थी। अब कस्टमर योजना का लाभ 31 दिसंबर 2025 तक उठा पाएंगे। इसका लाभ “IND Secure” डिपॉजिट प्रोडक्ट है।

यह योजना एक रिटेल टर्म डिपॉजिट प्रोडक्ट है, जिसकी शुरुआत बैंक ने 8 मई 2025 को की थी। कस्टमर इसमें कम से कम 1000 रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा 3 करोड़ रुपये से कम है। इस स्कीम के तहत पब्लिक, सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजंस को अलग-अलग ब्याज मिलता है। एफडी स्कीम 444 दिन में मेच्योर होती है। बैंक कॉलेबल ऑप्शन भी ऑफर करता है। जिससे कस्टमर समय से पहले पैसों की निकासी कर सकते हैं। इसके अलावा इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

कितना मिल रहा ब्याज?

वर्तमान में बैंक इंड सिक्योर डिपॉजिट स्कीम के  तहत सामान्य नागरिकों को 6.70% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक यानी 60 वर्ष से लेकर 80 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को 7.20% ब्याज मिल रहा है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजंस यानि  80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को बैंक 7.45% ब्याज ऑफर कर रहा है। दरें 1 अगस्त 2025 से लागू हैं। बता दें कि जुलाई में  इस योजना के तहत सामान्य नागरिकों को 6.90% ब्याज मिलता था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 50 बीपीएस ज्यादा था।

555 दिन के एफडी पर भी मिलेगा अच्छा रिटर्न

वर्तमान में 7 दिन से लेकर 5 साल से अधिक का टेन्योर ऑप्शन चुनने पर सामान्य नागरिकों को कम से कम 2.80% और अधिकतम 7.70% रिटर्न मिल रहा है। इसके अलावा बैंक 555 दिन का एक और स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है, जिसका नाम “इंड ग्रीन” प्रोडक्ट है। इस स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज मिलता है। 1 साल का निवेश करने पर कस्टमर को 6.10% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 5 साल या इससे अधिक टेन्योर चुनने पर 6% रिटर्न मिलेगा।

सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। जो मार्केट में हो रहे उतार-चढ़ाव, रेपो रेट इत्यादि कारकों पर निर्भर करता है। इसलिए कस्टमर को बैंक के वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को निवेश से पहले विजिट करने की सलाह दी जाती है।

मैच्योरिटी स्लैब के हिसाब से इंटरेस्ट रेट 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.80%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 2.80%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 3.25%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 3.50%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन – 3.85%
  • 181 दिन से लेकर 6 महीने से कम- 5.50%
  • 9 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.75%
  • एक साल- 6.10%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 6.50%
  • 444 दिन- 6.70%
  • 555 दिन- 6.60%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.45%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.25%
  • 5 साल- 6%
  • 5 साल से अधिक- 6%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews