सरकारी बैंक की खास FD स्कीम, 444 दिन के टेन्योर पर मिल रहा 7.75% ब्याज, 31 मार्च तक उठा पाएंगे लाभ 

इस स्पेशल एफडी स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों को 7.25% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 0.50% एक्स्ट्रा इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। 
bank fd

Bank FD Scheme: ऐसे कई  प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक है जो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट ऑफर कर रहे हैं। निर्धारित समय के इन एफडी योजनाओं पर रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। इस लिस्ट में देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई भी शामिल है।

स्टेट ऑफ़ इंडिया अपनी अमृत वृष्टि  पर ग्राहकों को आकर्षक प्याज ऑफर कर रहा है। इसमें 3 करोड़ रुपए से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। इस स्कीम की शुरुआत बैंक ने15 जुलाई 2024 को की थी, जो 31 मार्च 2025 को बंद होने वाली है।

कितना मिल रहा रिटर्न? (SBI Special FD)

एसबीआई अमृत वृष्टि योजना के तहत सामान्य ग्राहकों को 444 दिन के टेन्योर पर 7. 25 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज बैंक देता है। इस हिसाब से सीनियर सिटीजंस को हर साल 7.75% ब्याज मिल रहा है।

स्कीम के जुड़ी जरूरी जानकारी (Amrit Vrishti Scheme)

एफडी स्कीम के तहत बैंक कई सुविधाओं का लाभ ही देता है। ग्राहक लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति इसमें 5 लाख रुपये तक का निवेश करता है, तो उसे प्रीमेच्योर विड्रोल करने पर 0.50% की पेनल्टी भरनी पड़ती है। वहीं 5 लाख रुपये  से लेकर 3 करोड रुपए से कम का निवेश करने पर पेनल्टी बढ़कर एक प्रतिशत हो जाती है। ग्राहक इसका लाभ एसबीआई के किसी भी शाखा में जाकर उठा सकते हैं। इसके अलावा यह आईएनबी और योनो चैनल पर भी उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews