सरकारी बैंक की खास FD स्कीम, 300 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7% रिटर्न, 30 नवंबर तक उठाएं लाभ, जानें डिटेल 

इंडियन बैंक की दो खास एफडी स्कीम 30 नवंबर के बाद बंद हो जाएगी। इस स्कीम के तहत ग्राहकों को 300 दिनों के टेन्योर पर 7% और इससे अधिक ब्याज मिल रहा है। 
bank fd

Bank FD Scheme: पब्लिक सेक्टर का इंडियन बैंक ग्राहकों को दो खास एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। जिसमें रेगुलर एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज मिल रहा है। इसमें ग्राहक 3 करोड़ रुपये के कम का निवेश कर सकते हैं। दोनों योजनाएं 30 नवंबर के बाद बंद हो जाएंगी। बैंक अपने रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों 2.80% से लेकर 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है

बैंक अपने “300 Days IND Supreme FD Product” के तहत 300 दिनों के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 7.05% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.80% ब्याज मिल रहा है।

400 दिनों के एफडी पर भी मिल रहा आकर्षक रिटर्न (400 Days FD Scheme) 

बैंक अपने 400 दिन के “IND Supreme Product” पर भी आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.30% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर 7. 80% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 8.05% है। ब्याज दर 3 अक्टूबर 2024 से लेकर 30 नवंबर 2024 तक प्रभावी है।

टेन्योर के हिसाब एफडी के लिए ब्याज दर (Fixed Deposit) 

  • 7 दिन से 14 दिन- 2.80%
  • 15 से 29 दिन- 2.80%
  • 30 से 45 दिन- 3%
  • 46 से 90 दिन- 3.25%
  • 91 से 120 दिन- 3.50%
  • 121 से 180 दिन- 3.85%
  • 181 दिन से लेकर 9 महीने से कम- 4. 50%
  • 9 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.75%
  • 300 दिन- 7.05%
  • 1 साल- 6.10%
  • 400 दिन- 7.30%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 7.10%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.10%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6. 25%
  • 5 साल- 6. 25%
  • 5 साल से अधिक- 6.10%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews