आज Stock Market में दिखाई दी रौनक, सेंसेक्स (Sensex) 117 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी भी हुआ मजबूत, यहां जानें आज का बाजार

आज यानी 27 अगस्त को घरेलु शेयर बाजार (Stock Market) में शुरूआती कामकाज में उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 117 अंक की बड़ी बढ़त लेता दिखाई दे रहा है।
आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, डोनाल्ड ट्रम्प के 25% टैरिफ के ऐलान का दिखा असर

भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने आज फिर से मजबूत शुरुआत की है। दरअसल बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुलते हुए नजर आए हैं। जानकारी के मुताबिक सेंसेक्स 117.12 अंकों की बढ़त के साथ 81,815.23 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी ने 14.20 अंकों की बढ़त के साथ 25,024.80 के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की है।

दरअसल शुरुआती कारोबार से पहले प्री-ओपन सत्र ने संकेत दिए थे कि बाजार तेजी के साथ खुल सकता है। बीएसई सेंसेक्स प्री-ओपन में 67.85 अंक बढ़कर 81,765.96 के स्तर पर था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी ने भी 28.55 अंक यानी 0.11% की मामूली बढ़त के साथ 25,039.15 के स्तर पर शुरुआत की। यह शुरुआती संकेतक बाजार में सकारात्मकता की ओर इशारा कर रहे हैं।

ऑयल एंड गैस सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में तेजी

बता दें कि आज के व्यापार में ऑयल एंड गैस सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में वृद्धि देखी जा रही है। बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, आईटी, फार्मा, मेटल और रियल एस्टेट जैसे अधिकांश सेक्टर्स ने अच्छा प्रदर्शन देखा जा रहा है। वहीं विशेष रूप से, आईटी और बैंकिंग सेक्टर में मजबूती ने बाजार की स्थिति को और भी मजबूत कर दिया है।

प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड का आईपीओ आज से ओपन

दरअसल प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड का आईपीओ आज से ओपन हो गया है और यह 29 अगस्त तक निवेशकों के लिए खुला रहने वाला है। वहीं इस आईपीओ के प्रति निवेशकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि 3 सितंबर को इसके शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

जानें कल के बाजार का हाल

जानकारी दे दें कि कल के बाजार में भी तेजी देखी गई थी। 26 अगस्त को, सेंसेक्स ने 611 अंकों की जोरदार तेजी के साथ 81,698 के स्तर पर अपना दिन का कारोबार बंद किया था। वहीं इसी तरह, निफ्टी ने भी 187 अंकों की बढ़त के साथ 25,010 पर दिन का कारोबार बंद किया था। बता दें कि सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों ने तेजी दर्ज की गई थी, जबकि 9 शेयरों में गिरावट आई थी। इसके साथ ही निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में वृद्धि और 17 में गिरावट रही थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews