Stocks For New Year: नए साल में मालामाल कर सकते हैं ये 5 शेयर्स, इनमें मिलेगा शानदार रिटर्न, देखें पूरी लिस्ट

Stocks For New Year: नए साल में मालामाल कर सकते हैं ये 5 शेयर्स, इनमें मिलेगा शानदार रिटर्न, देखें पूरी लिस्ट

Stocks For New Year: साल 2022 में कई शेयरों से निवेशकों को मालामाल किया तो कुछ से लोग निराश भी हुए। यदि आप भी नए साल में शेयर मार्केट में निवेश करने मुनाफा कमाने की इच्छा रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। यहाँ कुछ शेयरों के बारे में हम बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करके आप मोटी रकम कमा सकते हैं। कुछ ऐसे भी शेयर्स हैं जिनमें शानदार रिटर्न मिलता है। हमारी इस लिस्ट में एसबीआई और अडानी समेत कई दिग्गज कंपनियां भी शामिल है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।

Adani के शेयर में खेल सकते हैं दांव

इस साल अडानी ग्रुप की 7 कंपनियां निवेशकों को खुश करने में सफल रहे। इनमें उन्हें शानदार रिटर्न भी मिलता। अगले साल के लिए भी इससे अच्छा करने की उम्मीद की जा रही है। अडानी ने हाल ही में अंबुजा सीमेंट पर अपना स्वामित्व हासिल कर लिया है। जिसमें काफी अच्छा मुनाफा भी होता है। अडानी ग्रुप का विलमर और पोर्ट भी मोटी कमाई करने का अवसर दे सकता है।

KPI ग्रीन एनर्जी

यह पॉवर सेक्टर में काम करने स्मॉल कैप कंपनी है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी 1:1 रेशीयो से बोनस शेयर जारी करने की प्लानिंग कर रहे है। फिलहाल इसका शेयर 63.55% पर चल रहा है। इसके रिकॉर्डिंग के लिए 18 जनवरी 2023 की तारीख निर्धारित की गई है।

ये 3 बैंक दे सकते हैं शानदार रिटर्न

IDFC फर्स्ट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, और एसबीआई निवेशकों को शानदार रिटर्न देने की क्षमता रखता है। IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर 100 रुपये तक पहुँच सकते हैं। वहीं एसबीआई से अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा रही है।

रेणुका शुगर शेयर दे सकता है डबल रिटर्न

यदि आप अच्छा रिटर्न पाने की इच्छा रखते हैं तो नए साल में रेणुका शुगर को नज़रअंदाज़ ना करें। यह एक चीनी रिफाइन्ड कंपनी है, जो महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है। इसके लिए ब्रोकरेज ने 120 रुपये का टारगेट निर्धारित किया है। वहीं इसका टॉप लेस 34 रुपये बताया जा है। पिछले कुछ दिनों में कंपनी के शेयरों ने 11% से भी अधिक का रिटर्न दिया है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है, जो ब्रोकरेज द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना, आईपीओ और शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews