कल खुलेगा सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी का आईपीओ, जाने आईपीओ से जुड़ी हुई सारी जानकारी

कल खुलेगा सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी का आईपीओ, जाने आईपीओ से जुड़ी हुई सारी जानकारी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी सिरमा एसजीएस टेक्नॉलॉजी का 840 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 12 अगस्त 2022 यानी कल सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू को 209 रुपये से 220 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के प्राइस बैंड पर पेश किया है और यह इश्यू 18 अगस्त 2022 तक बोली के लिए खुला रहेगा। हालांकि, सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी आईपीओ का सब्सक्रिप्शन खुलने से एक दिन पहले, ग्रे मार्केट में, शेयरों को ऊपरी बैंड पर आईपीओ (IPO) मूल्य के मुकाबले 7 प्रतिशत या 15 रुपये के प्रीमियम पर 235 रुपये पर कारोबार करते देखा गया।

इस कड़ी में सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी 23 अगस्त तक शेयरों का आवंटन करेगी और 24 अगस्त से असफल निवेशकों को रिफंड शुरू करेगी। इसके बाद इक्विटी शेयर 25 अगस्त तक सफल निवेशकों के डीमैट खातों में जमा हो जाएंगे। 26 अगस्त से शेयर बीएसई और एनएसई पर कारोबार शुरू करेंगे।

इस बीच शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के वीपी और अनुसंधान प्रमुख रवि सिंह ने कहा, “सिरमा एसजीएस जिस सेक्टर में काम कर रही है (इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा,), उसमें आगे सकारात्मक दृष्टिकोण है। कंपनी उच्च मार्जिन वाले उत्पादों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। तमिलनाडु में SSTL की विनिर्माण सुविधाएं एक विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित हैं जो इसे कुछ कर और अन्य लाभों का लाभ उठाने की अनुमति देती है। आईपीओ की कीमत भी वैल्यूएशन के हिसाब से अच्छी है और निवेशक इस आईपीओ को मध्यम से लंबी अवधि के नजरिए से सब्सक्राइब करने पर विचार कर सकते हैं।”

ये भी पढ़े … दिल्ली मेट्रो में लेडीज सीट के ऊपर कंडोम के विज्ञापन देख भड़के लोग

बता दे, सिरमा एसजीएस एक टेक्नोलॉजी आधारित इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी है जो टर्नकी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन (manufacturing) सेवाओं (EMS) में लगी हुई है, जो अच्छे निर्माण में माहिर है। इसके ग्राहकों में टीवीएस मोटर कंपनी, एओ स्मिथ इंडिया वाटर प्रोडक्ट्स, रॉबर्ट बॉश इंजीनियरिंग, और बिजनेस सॉल्यूशन, यूरेका फोर्ब्स और टोटल पावर यूरोप बीवी शामिल हैं। इसके मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित 11 जगहों में स्थित है। इसकी तीन आर एंड डी सुविधाएं (R & D services) हैं जो तमिलनाडु, हरियाणा और जर्मनी में स्थित हैं।

क्या होता है आईपीओ (IPO)

जब कोई निजी कंपनी पहली बार जनता को स्टॉक के जरिये शेयर बेचती है, तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (Initial public offering) यानि कि आईपीओ (IPO) कहा जाता है। आईपीओ का मतलब है कि एक कंपनी का स्वामित्व निजी स्वामित्व से सार्वजनिक स्वामित्व में परिवर्तित हो रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews